Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नेपाल में जलप्रलय से इन राज्यों पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट…
    समाचार

    नेपाल में जलप्रलय से इन राज्यों पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट…

    By Tv36 HindustanAugust 27, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– नेपाल में अचानक आई बाढ़ का असर भारत में भी जल्द ही देखने को मिल सकता है। चीन की सीमा से लगे रसुवा जिले से बहने वाली भोटेकोशी नदी में अचानक आए उफान से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। नेपाल की तबाही के बाद अब पानी सीधा भारत की ओर रूख करने वाला है।

    नेपाल में मची तबाही के बाद भारत के यूपी-बिहार में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज और कुशीनगर में गंडक-नारायणी नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। इससे जल्द ही बाढ़ का खौफनाक मंजर सामने आने की पूरी संभावना है।

    यूपी में हाई अलर्ट जारी
    बाढ़ की आशंका को देखते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं बिहार में भी कोसी और गंडक नदी के जलस्तर पर नजर रखा जा रहा है। CM सम्राट चौधरी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की है, जबकि 6 जिलों में NDRF की टीमें भेजी गई हैं। भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने भी रेस्क्यू और राहत टीमों को तैयार रखा है और रेस्क्यू के लिए मदद भेजी जा रही है।

    नेपाल में ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ के कारण गंडक नदी में पानी का बहाव तेजी से बढ़ने के बाद बिहार सरकार ने कई जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।बिहार में तबाही का हाई अलर्ट
    पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली सहित कई जिलों को सतर्क रहने और राहत व बचाव की तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है। सीतामढ़ी और शिवहर में भी अलर्ट जारी किया गया है। जल संसाधन विभाग को गंडक बैराज के गेट और नहरों के माध्यम से पानी के बहाव को नियंत्रित करने का निर्देश दिया गया है।

    NDRF और SDRF की टीमों को तैनात किया जा रहा है। गोपालगंज और बेतिया के लिए एक-एक NDRF टीम, जबकि मुजफ्फरपुर में एक टीम स्टैंडबाय पर रहेगी। SSB DIG ने जरूरत पड़ने पर त्वरित प्रतिक्रिया टीमें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

    जिला अधिकारियों को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की योजना तैयार करने और नावों, सामुदायिक रसोई व आश्रय स्थलों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने जनता से घबराने की अपील की है और DM को निर्देश दिया है कि वे दैनिक मीडिया ब्रीफिंग करें और अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर नजर रखें।
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिया जायजा
    भारी बारिश और नेपाल में ग्लेशियर फटने की वजह से बिहार में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बात की। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार को संभावित संकट से निपटने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
    बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया, कि बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए पूरी आपदा प्रबंधन टीम हाई अलर्ट पर है।

    बाढ़ के खतरे वाले जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिए गए हैं। बेतिया, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में NDRF की अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं, जबकि बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में SDRF की टीमें पहले से ही तैनात हैं।

    Post Views: 185

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरक्षाबंधन पर हाईवे से निकलने से पहले कर लें ये 5 काम, वरना FASTag की गलती पड़ सकती है आपको भारी…
    Next Article सावन महोत्सव: सोमेश्वर नाथ महादेव के जय घोष,रुद्राभिषेक, कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सावन महोत्सव: सोमेश्वर नाथ महादेव के जय घोष,रुद्राभिषेक, कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब

    August 27, 2026

    रक्षाबंधन पर हाईवे से निकलने से पहले कर लें ये 5 काम, वरना FASTag की गलती पड़ सकती है आपको भारी…

    August 27, 2026

    खेल अलंकरण 2026: 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी, मुख्यमंत्री साय इतने अगस्त को करेंगे सम्मान…

    August 27, 2026

    आज खुलेगा किस्मत का पिटारा, नौकरी, कारोबार, धन और परिवार में मिलेंगे शुभ संकेत; पढ़ें सभी राशियों का हाल…

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सावन महोत्सव: सोमेश्वर नाथ महादेव के जय घोष,रुद्राभिषेक, कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • नेपाल में जलप्रलय से इन राज्यों पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट…
    • रक्षाबंधन पर हाईवे से निकलने से पहले कर लें ये 5 काम, वरना FASTag की गलती पड़ सकती है आपको भारी…
    • खेल अलंकरण 2026: 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी, मुख्यमंत्री साय इतने अगस्त को करेंगे सम्मान…
    • आज खुलेगा किस्मत का पिटारा, नौकरी, कारोबार, धन और परिवार में मिलेंगे शुभ संकेत; पढ़ें सभी राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?