Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कुपोषित बच्चों को TB से बचाने पर फोकस, राज्य में 2026 तक 94% स्क्रीनिंग, NRC में जांच होगी और मजबूत…
    छत्तीसगढ

    कुपोषित बच्चों को TB से बचाने पर फोकस, राज्य में 2026 तक 94% स्क्रीनिंग, NRC में जांच होगी और मजबूत…

    By Tv36 HindustanSeptember 8, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– राज्य में कुपोषित बच्चों में टीबी का समय पर पता लगाने और उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने पोषण पुनर्वास केंद्रों में टीबी जांच की व्यवस्था को और मजबूत किया है।

    कुपोषण के प्रमुख कारणों में शामिल बाल टीबी की पहचान, उपचार और रोकथाम के लिए राज्य में विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय के 2 नवंबर 2015 के निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग महिला और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों पर काम कर रहा है।

    पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती बच्चों की टीबी जांच, निदान और उपचार के लिए मानक कार्यपद्धति, प्रशिक्षण, जांच सुविधाएं व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
    जुलाई 2026 तक 2,835 बच्चों की जांच
    बच्चों के लक्षणों और टीबी मरीज के संपर्क में आने का हिस्ट्री देखा जाता है। जरूरत के अनुसार नमूना संग्रह, सीबी-नैट, ट्रूनेट जांच और छाती के एक्स-रे जैसी सुविधाओं से बच्चों को जोड़ा जाता है।

    2021 से जुलाई 2026 तक पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती 29,875 बच्चों में से 26,857 की टीबी जांच की गई, जो 89.9 प्रतिशत है। वहीं 2026 में जुलाई तक भर्ती 3,017 बच्चों में से 94 प्रतिशत यानी 2,835 की जांच हुई। 2022 में 23 बच्चों का इलाज शुरू हुआ था, जो 2025 में घटकर 7 और जुलाई 2026 तक 3 रह गया।
    बाल टीबी रोकथाम पर जोर
    टीबी मरीजों के संपर्क में आए, लेकिन लक्षण रहित बच्चों को टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट देने के लिए घर और एनआरसी स्तर पर संपर्क जांच मजबूत की जा रही है। जटिल और दवा-प्रतिरोधी मामलों के लिए बाल टीबी उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू है।

    जांच संबंधी जानकारी निक्षय पोर्टल से जोड़ने का काम भी जारी है। टीबी पीड़ित बच्चों को निक्षय पोषण योजना और निक्षय मित्र के जरिए पोषण सहायता से जोड़ा जा रहा है।
    अधिक मरीज वाले पोषण पुनर्वास केंद्रों के पास ट्रूनेट और सीबी-नैट मशीनों का विस्तार किया जाएगा। इससे जांच का समय घटेगा और उपचार में होने वाली देरी कम होगी।

    सभी NRC में TB जांच का स्तर 90 प्रतिशत से अधिक बनाए रखने, शेष बच्चों की जांच पूरी करने, पात्र बच्चों को बचाव इलाज देने और स्वास्थ्य विभाग, महिला व बाल विकास विभाग और राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर रहेगा।

    Post Views: 130

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमंगलवार के अचूक उपाय हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 10 काम, संकट और नकारात्मकता से मिलेगी राहत…
    Next Article केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंचीइस गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इन राज्यों में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत…

    September 8, 2026

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंचीइस गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप…

    September 8, 2026

    मंगलवार के अचूक उपाय हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 10 काम, संकट और नकारात्मकता से मिलेगी राहत…

    September 8, 2026

    मंगलवार की शुरुआत किसके लिए शुभ, किसके लिए भारी जानिए 12 राशियों का पूरा राशिफल…

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इन राज्यों में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत…
    • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंचीइस गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप…
    • कुपोषित बच्चों को TB से बचाने पर फोकस, राज्य में 2026 तक 94% स्क्रीनिंग, NRC में जांच होगी और मजबूत…
    • मंगलवार के अचूक उपाय हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 10 काम, संकट और नकारात्मकता से मिलेगी राहत…
    • मंगलवार की शुरुआत किसके लिए शुभ, किसके लिए भारी जानिए 12 राशियों का पूरा राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?