नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला अस्पताल, बलौदाबाजार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सेवा कार्य है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकती है। उन्होंने रक्तदान कर समाजहित में योगदान देने वाले सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आगामी एक महीने तक विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के जरिए समाज के अलग-अलग वर्गों को सेवा और जनहित के कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
रक्तदान शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रणम्य पांडेय, विजय केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
