नई दिल्ली:- प्रेग्नेंसी के लिए लगातार कोशिश करने के बाद भी नतीजा न मिले, तो कपल के मन में कई सवाल उठने लगते हैं। वहीं, कई बार ऐसी वजह सामने आती है, जिसे सुनकर उनकी चिंता और बढ़ जाती है। यहां तक कि वे सोचने लगते हैं कि आखिर मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ। ऐसा ही कुछ एक कपल के साथ हुआ, जो फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉक्टर महिमा के पास पहुंचा था। 26 साल का यह कपल दो साल से प्रेग्नेंसी न ठहरने की वजह से परेशान था। हालांकि, एक्सपर्ट ने जब जांच की, तो इसकी एक ऐसी वजह सामने आई, जिसे सुनकर पति के मुंह से निकल पड़ा, ‘आखिर मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ?’ आखिर क्या थी वह वजह, आइए जानते हैं।
फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉक्टर महिमा का कहना है कि हाल ही में उनके क्लीनिक में 26 साल का एक कपल आया था। वे दो साल से बच्चे के लिए कोशिश कर रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। उनकी रिपोर्ट्स में सब कुछ ठीक दिख रहा था, जैसे- महिला के रेग्युलर पीरियड्स, ठीक लाइफस्टाइल, नॉर्मल अल्ट्रासाउंड और हेल्दी मैरिड लाइफ। फिर भी प्रेग्नेंसी नहीं हो रही थी।
एक्सपर्ट बताती हैं कि रिश्तेदारों ने कपल को पूजा-पाठ और टोटके करने की सलाह तक दे दी थी। वहीं, पैरेंट्स का मानना था कि वे अभी बहुत यंग हैं, इसलिए डॉक्टर के पास जाने के बजाय उन्हें कुछ समय और कोशिश करनी चाहिए। लेकिन कपल अपनी प्रेग्नेंसी न ठहरने की वजह जानना चाहता था, इसलिए वे उनके क्लीनिक पहुंचे थे।
डॉक्टर कहती हैं कि कपल की पूरी बात सुनने और रिपोर्ट्स चेक करने के बाद उन्होंने कुछ टेस्ट करवाए। इसके बाद आखिरकार रिपोर्ट्स में समस्या की वजह सामने आई। पति में लो स्पर्म मोटेलिटी की समस्या थी। जब उन्होंने पति को नतीजे समझाए, तो वह हैरान रह गए। उनका कहना था, ‘लेकिन मेरा स्पर्म काउंट तो नॉर्मल है। फिर क्या दिक्कत है?’
एक्सपर्ट कहती हैं कि उन्होंने पति को समझाया, सिर्फ स्पर्म की संख्या ही मायने नहीं रखती। उनका ठीक से मूव करना भी जरूरी है। अगर स्पर्म तेजी से आगे नहीं बढ़ पाते, तो अंडे तक पहुंचकर उसे फर्टिलाइज करना मुश्किल हो जाता है।’ यह सुनकर पति परेशान हो गए और उन्होंने पूछा, ‘लेकिन मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ?’ डॉक्टर के मुताबिक, लो स्पर्म मोटेलिटी के कई कारण हो सकते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। स्मोकिंग, बहुत ज्यादा शराब पीना और तनाव स्पर्म की गति को कम कर सकते हैं। वहीं, खराब खान-पान और शरीर का ज्यादा वजन भी स्पर्म की क्वालिटी पर असर डाल सकता है।