नई दिल्ली:-:बॉलीवुड के सबसे प्यारे और पसंदीदा जोड़ों में शुमार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर एक बार फिर नन्हें मेहमान का स्वागत होने जा रहा है। शादी के बाद से ही अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीतने वाले इस स्टार कपल ने एक खास खबर शेयर कर पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को खुश कर दिया है।
खबरों के अनुसार कियारा और सिद्धार्थ ने एक बेहद खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए आधिकारिक तौर पर अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने की खुशखबरी दी है। इस ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।
