Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदेश में मौसम ने बदला रंग, दिन में गर्मी तो शाम को बादलों ने दी दस्तक, अब बारिश को लेकर आया नया अपडेट…
    छत्तीसगढ

    प्रदेश में मौसम ने बदला रंग, दिन में गर्मी तो शाम को बादलों ने दी दस्तक, अब बारिश को लेकर आया नया अपडेट…

    By Tv36 HindustanOctober 7, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:- अक्टूबर की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कहीं तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं अचानक बादल छाने के साथ मौसम सुहाना हो रहा है। मंगलवार को राजधानी रायपुर में दिन के समय गर्मी का असर रहा, लेकिन शाम होते ही आसमान में बादलों का डेरा दिखाई दिया। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है।
    राजधानी रायपुर में बुधवार को दिनभर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। शाम या रात के समय कुछ इलाकों में बूंदाबांदी अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

    पिछले 24 घंटे में रायपुर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज तापमान करीब 34 डिग्री अधिकतम और 24 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम के आसपास रहने का अनुमान है।
    प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान ज्यादातर जगह मौसम शुष्क रहा। हालांकि मुंगेली और बलरामपुर जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 अक्टूबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बादलों की गरज के साथ बिजली गिरने की स्थिति भी बन सकती है।

    तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ। इससे साफ है कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में अंतर बना हुआ है।

    मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के कारण मौसमी परिस्थितियों में बदलाव हो रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी भी आगे बढ़ रही है।

    दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ उत्तर बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका का असर भी देखा जा रहा है। इन परिस्थितियों के चलते छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

    Post Views: 145

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleखाकी का फर्ज भी निभाया, मां की ममता भी सामने आया दिल छू लेने वाला…
    Next Article कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर आएगा दूसरा मेहमान, कपल ने शेयर की खुशखबरी…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर आएगा दूसरा मेहमान, कपल ने शेयर की खुशखबरी…

    October 7, 2026

    खाकी का फर्ज भी निभाया, मां की ममता भी सामने आया दिल छू लेने वाला…

    October 7, 2026

    RBI का आज बड़ा फैसला, क्या बढ़ने वाली है आपकी EMI रेपो रेट पर सबकी नजर…

    October 7, 2026

    छत्तीसगढ़ सरपंच महासंघ द्वारा सरपंचों के हक की निर्णायक हुंकार…

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर आएगा दूसरा मेहमान, कपल ने शेयर की खुशखबरी…
    • प्रदेश में मौसम ने बदला रंग, दिन में गर्मी तो शाम को बादलों ने दी दस्तक, अब बारिश को लेकर आया नया अपडेट…
    • खाकी का फर्ज भी निभाया, मां की ममता भी सामने आया दिल छू लेने वाला…
    • RBI का आज बड़ा फैसला, क्या बढ़ने वाली है आपकी EMI रेपो रेट पर सबकी नजर…
    • छत्तीसगढ़ सरपंच महासंघ द्वारा सरपंचों के हक की निर्णायक हुंकार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?