Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती, ग्रेजुएट 10 नवंबर तक करें आवेदन; शुरुआती वेतन ₹47,600, जाने योग्यता…
    समाचार

    सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती, ग्रेजुएट 10 नवंबर तक करें आवेदन; शुरुआती वेतन ₹47,600, जाने योग्यता…

    By Tv36 HindustanOctober 20, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का मौका है। सुप्रीम कोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) के 65 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 20 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के लेवल-8 के अनुसार शुरुआती मूल वेतन 47,600 रुपये प्रति माह मिलेगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और शॉर्टहैंड व टाइपिंग की शर्तें जरूर देख लेनी चाहिए।

    सुप्रीम कोर्ट में 65 पदों पर भर्ती
    सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की इस भर्ती के तहत सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 65 पद भरे जाएंगे। ये ग्रुप-बी गैर-राजपत्रित पद हैं। आवेदन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है और योग्य उम्मीदवार 10 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

    कौन कर सकता है आवेदन?
    शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।

    आयु सीमा: 1 अक्टूबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

    शॉर्टहैंड और टाइपिंग: अभ्यर्थी को अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 110 शब्द प्रति मिनट की गति हासिल करनी होगी। इसके साथ कंप्यूटर पर टाइपिंग की गति कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान भी जरूरी है।

    कब होगा आवेदन?
    विवरण तारीख
    ऑनलाइन आवेदन शुरू 20 अक्तूबर 2026
    आवेदन की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2026
    वस्तुनिष्ठ परीक्षा की संभावित तारीख 7 दिसंबर 2026
    उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख 8 दिसंबर 2026
    उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अवधि 8 से 9 दिसंबर 2026
    कितनी मिलेगी सैलरी?
    सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स के लेवल-8 के तहत वेतन दिया जाएगा। इसका शुरुआती मूल वेतन 47,600 रुपये प्रति माह है, जबकि वेतनमान में अधिकतम मूल वेतन 1,51,100 रुपये प्रति माह तक जा सकता है। इसके अलावा नियमानुसार लागू भत्ते भी दिए जाएंगे।

    कैसे होगा चयन?
    उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के कई चरणों से गुजरना होगा। इसमें वस्तुनिष्ठ परीक्षा, अंग्रेजी शॉर्टहैंड कौशल परीक्षा, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और साक्षात्कार शामिल हैं।

    1. वस्तुनिष्ठ परीक्षा

    लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसे पूरा करने के लिए डेढ़ घंटे का समय मिलेगा। दी गई जानकारी के अनुसार, इसमें नकारात्मक अंकन नहीं होगा। प्रश्नों का विषयवार विवरण इस प्रकार है:

    सामान्य अंग्रेजी: 25 प्रश्न

    सामान्य ज्ञान: 25 प्रश्न

    न्यायपालिका से संबंधित संवैधानिक प्रावधान: 25 प्रश्न

    सुप्रीम कोर्ट के नियम: 15 प्रश्न

    कंप्यूटर ज्ञान: 10 प्रश्न

    1. शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट

    इस भर्ती में उम्मीदवारों को अंग्रेजी शॉर्टहैंड परीक्षा 100 अंकों की होगी। जिसमें 110 शब्द प्रति मिनट की गति अपेक्षित है। इसके अलावा कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट 20 अंकों का होगा, जिसमें 40 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है।
    3. साक्षात्कार

    चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में 30 अंकों का इंटरव्यू होगा। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 15 अंक हासिल करना जरूरी है।

    भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
    ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इस स्टेप का पालन करें:

    सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं।

    भर्ती या रिक्रूटमेंट सेक्शन में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती 2026 की अधिसूचना खोजें।

    नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता और आवेदन संबंधी शर्तें ध्यान से पढ़ें।

    ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलकर मांगी गई जानकारी भरें।

    जरूरी दस्तावेज और अन्य विवरण निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

    अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    फॉर्म जमा करने के बाद उसकी कॉपी और भुगतान की रसीद सुरक्षित रख लें।

    आवेदन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
    आवेदन करने से पहले अपनी आयु, शैक्षणिक योग्यता और अंग्रेजी शॉर्टहैंड व टाइपिंग की निर्धारित गति की जांच कर लें। परीक्षा के चरण, न्यूनतम उत्तीर्ण अंक और अन्य शर्तों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को अंतिम मानें। आवेदन की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2026 है, इसलिए समय रहते फॉर्म भरना बेहतर रहेगा।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleभारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की बड़ी बातें…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की बड़ी बातें…

    October 20, 2026

    आज दशहरा के दिन करें ये खास उपाय, घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए अपनाएं ये तरीके…

    October 20, 2026

    भारत के इस गांव में दशहरे पर नहीं जलता रावण, 350 साल से होती है दशानन की पूजा…

    October 20, 2026

    मोबाइल गुम होते ही 1.12 करोड़ का ट्रांजेक्शन, स्कूल के खाते का साइबर ठगी में इस्तेमाल…

    October 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती, ग्रेजुएट 10 नवंबर तक करें आवेदन; शुरुआती वेतन ₹47,600, जाने योग्यता…
    • भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की बड़ी बातें…
    • आज दशहरा के दिन करें ये खास उपाय, घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए अपनाएं ये तरीके…
    • भारत के इस गांव में दशहरे पर नहीं जलता रावण, 350 साल से होती है दशानन की पूजा…
    • मोबाइल गुम होते ही 1.12 करोड़ का ट्रांजेक्शन, स्कूल के खाते का साइबर ठगी में इस्तेमाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?