Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » राष्ट्रपति ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का, संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज और टेनिस संघ के महासचिव बने साक्षी…
    समाचार

    राष्ट्रपति ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का, संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज और टेनिस संघ के महासचिव बने साक्षी…

    By Tv36 HindustanOctober 22, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:- दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर विमानतल में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मु ने आज अपने प्रवास के दौरान लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में के छत्तीसगढ़ मण्डपम में शदाणी दरबार की पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित थे।

    पूज्य शदाणी दरबार रायपुर की 5 वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200 वीं जयंती पर भारत सरकार वित्त मंत्रालय द्वारा 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया गया है। सिंधी विभूति के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी होना समाज के लिए ऐतिहासिक मौका था। यह देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों सिंधी लोगों के लिए गर्व का विषय है। स्मारक सिक्के का अनावरण होने के बाद श्रद्धालु और सिक्का संग्राहक इसे शदाणी दरबार की अलग-अलग इकाइयों के माध्यम से बुक कर सकेंगे।
    उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा जारी इस विशेष सिक्के पर पूज्य माता हासी देवी जी की छवि अंकित है। सिक्के के एक ओर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और 200 रुपये का मूल्यवर्ग दर्शाया गया है। इस स्मारक सिक्के के माध्यम से उनके जीवन, विचारों और आध्यात्मिक योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
    कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन पूज्य शदाणी दरबार रायपुर के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी ने दिया।

    इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, मुख्य सचिव विकासशील, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, उदय कुमार शद्दाणी, पूज्य शदाणी दरबार के सदस्य और विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव व ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा सहित देशभर से आए हुए जनप्रतिनिधि और सिंधी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    बता दें कि राम मंदिर भूमिपूजन समारोह के लिए छत्तीसगढ़ से एकमात्र संत युधिष्ठिर को न्यौता मिला था, जो पूरे छत्तीसगढ़ और सिंधी समाज के लिए गौरव की बात रही।
    माता साहिब हासी देवी का नाम शदाणी दरबार की आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा है। उनकी 200वीं जयंती के अवसर पर देश की महामहिम के द्वारा स्मारक सिक्का जारी करना उनके सम्मान और इस परंपरा की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर सामने लाने का प्रयास है। यह कार्यक्रम सिंधी समाज के लिए विशेष महत्व रखता है।

    35 ग्राम का होगा स्मारक सिक्का

    माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर जारी होने वाला स्मारक सिक्का 35 ग्राम वजनी और 44 मिलीमीटर व्यास का गोलाकार होगा। इसमें 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत निकल और 5 प्रतिशत जस्ता शामिल होगा। सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और उसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ अंकित होगा, जबकि दूसरी तरफ माता साहिब हासी देवी का चित्र होगा। सिक्के पर उनका नाम देवनागरी और अंग्रेजी, दोनों लिपियों में लिखा रहेगा।

    1826 और 2026 वर्ष भी दर्ज

    इस सिक्के के एक हिस्से पर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष सत्यमेव जयते, भारत, INDIA, रुपए का प्रतीक और 200 का अंक होगा। दूसरी तरफ पूज्य माता साहिब हासी देवी की छवि बनाई जाएगी। साथ ही 200वीं जयंती और अंग्रेजी में 200TH BIRTH ANNIVERSARY अंकित होगा। सिक्के पर 1826 और 2026 वर्ष भी दर्ज रहेंगे। नीचे शदाणी दरबार तीर्थ, रायपुर की पंचम पीठाधीश होने का उल्लेख किया जाएगा।

    रायपुर में राष्ट्रपति का व्यस्त कार्यक्रम

    राष्ट्रपति लोकभवन के बाद वे इंडोर स्टेडियम में भाजपा के सेवा महाकुंभ के तहत आयोजित रक्तदान महाकुंभ में शामिल होंगी। इस आयोजन में करीब 1,100 लोगों के रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रपति कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगी। इसके बाद वे जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगी। शाम को मुख्यमंत्री निवास में राष्ट्रपति के सम्मान में रात्रिभोज आयोजित किया जाएगा, जिसमें मंत्रियों और सांसदों के शामिल होने की संभावना है।

    शुक्रवार को बस्तर के मुरिया दरबार में होंगी शामिल

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को एकदिवसीय प्रवास पर जगदलपुर जाएंगी। यहां वे बस्तर दशहरे की ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleरायपुर पहुंची राष्ट्रपति राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने एयरपोर्ट में किया आत्मीय स्वागत, देखें फोटोज…
    Next Article सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर मुख्यमंत्री साय…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मुरिया दरबार में शामिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, आदिवासी परंपराओं को बचाने की अपील…

    October 23, 2026

    एक्टर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में दिखा जबरदस्त क्रेज, 4,018 शो के लिए बुक हुए लाखों टिकट…

    October 23, 2026

    शहर में 5 दिनों तक बिजली रहेगी बंद, देखें कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित…

    October 23, 2026

    बिग बॉस के घर में छिड़ेगी कप्तानी की जंग, वीकेंड के वार पर नहीं आएंगे सलमान खान…

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुरिया दरबार में शामिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, आदिवासी परंपराओं को बचाने की अपील…
    • एक्टर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में दिखा जबरदस्त क्रेज, 4,018 शो के लिए बुक हुए लाखों टिकट…
    • शहर में 5 दिनों तक बिजली रहेगी बंद, देखें कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित…
    • बिग बॉस के घर में छिड़ेगी कप्तानी की जंग, वीकेंड के वार पर नहीं आएंगे सलमान खान…
    • राजधानी में ₹2,000 करोड़ से बनेगी लिथियम-आयन सेल फैक्ट्री, 2,000 से ज्यादा रोजगार के अवसर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?