नई दिल्ली:- कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में आज एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। आज बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के बीच कप्तानी को लेकर जंग छिड़ती हुई नजर आने वाली हैं।
बिग बॉस 20 के घर में आज कैप्टनसी टास्क होने वाला है। इस टास्क में बिग बॉस ने कैप्टन चुनने के लिए म्यूजिक चेयर गेम का खेलने का फैसला लिया है। हालांकि इस मजेदार टास्क में भी घरवाले आपस में एक-दूसरे से भिड़ते हुए दिख रहे हैं।
आज होगा कैप्टनसी टास्क
बिग बॉस 20 के घर में आज कैप्टनसी टास्क होने जा रहा है। जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो में कप्तानी के चुनाव के लिए म्यूजिक चेयर टास्क से घरवालों को कप्तान चुनने का मौका मिलेगा। इस प्रोमो वीडियो में इस मजेदार टास्क में भी घरवालों के बीच के मतभेद सामने आए हैं। इस टास्क में मैरी कॉम ने खुलकर अपनी बात रखी है। इसके अलावा आसिफ खान और अरिश्फा खान भी एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे वीकेंड का वार
बिग बॉस 20 में इस बार का वीकेंड का वार एपिसोड काफी शानदार होने वाला है। इस हफ्ते सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट करते हुए नजर आने वाले है। सलमान खान किसी कारण के चलते इस हफ्ते शो होस्ट करते हुए नहीं नजर आने वाले है।
माही विज बनेगी कप्तान
बिग बॉस 20 में इस हफ्ते टीवी एक्ट्रेस माही विज कप्तानी की दावेदारी में सबसे ऊपर पहुंचती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते माही विज कप्तान बन सकती हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या माही के कैप्टन बनने के बाद उनका गेम सुधरता है या नहीं?
बिग बॉस 20 Vs राइज एंड फॉल
अगर टीआरपी चार्ट की बात की जाएं, तो इस हफ्ते राइज एंड फॉल 2 के मुकाबले में बिग बॉस 20 टीआरपी की रेस में आगे निकल चुका है। जहां इस हफ्ते कलर्स टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस टीआरपी के मामले में पहले नंबर पर आ गया है, तो वहीं राइज एंड फॉल भी इस मामले में दूसरे स्थान पर बना हुआ है।
