Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » बोतल का पानी कितना खतरनाक है इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है…
    समाचार

    बोतल का पानी कितना खतरनाक है इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है…

    By Tv36 HindustanNovember 25, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- जब भी पैकेज्ड पानी की बात होती है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले बिसलेरी का नाम आता है। सालों से यह ब्रांड शुद्ध पानी के भरोसे के साथ बाजार में अपनी जगह बनाए हुए है। लेकिन अब भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की एक कार्रवाई के बाद बिसलेरी के पानी की शुद्धता पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, कंपनी के पानी का एक सैंपल जांच में असुरक्षित पाया गया है। इसके बाद FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।

    यह मामला सिर्फ बिसलेरी तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे देश के करीब 4 अरब डॉलर (लगभग 36 हजार करोड़ रुपये) के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर उद्योग पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। आइए समझते हैं कि पूरा मामला क्या है और इसका दूसरी कंपनियों पर क्या असर पड़ सकता है।

    बिसलेरी के खिलाफ कार्रवाई क्यों हुई?
    22 नवंबर को FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी। कंपनी के गोवा प्लांट से लिए गए पानी के एक सैंपल को जांच में असुरक्षित पाया गया था। FSSAI के मुताबिक, पानी में ब्रोमेट (Bromate) की मात्रा तय सीमा से अधिक थी। इसलिए इसे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत असुरक्षित घोषित किया गया।

    कंपनी ने इस फैसले के खिलाफ अपील की थी। इसके बाद सैंपल को दोबारा जांच के लिए रेफरल लैब भेजा गया। वहां जांच में पानी में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) नाम के रसायन भी पाए गए। इसके बाद लैब ने भी सैंपल को असुरक्षित बताया। ब्रोमेट और PAHs को कैंसरकारी तत्वों की श्रेणी में रखा जाता है। यानी इनके संपर्क में आने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
    बिसलेरी ने क्या सफाई दी?
    FSSAI की कार्रवाई के बाद बिसलेरी ने 23 नवंबर को अपना पक्ष रखा। कंपनी का कहना है कि उसका पानी पीने के लिए सुरक्षित है और वह गुणवत्ता के सभी जरूरी मानकों का पालन करती है। बिसलेरी के मुताबिक, यह मामला सितंबर 2025 में गोवा प्लांट से लिए गए एक बैच के सैंपल से जुड़ा है।

    कंपनी के देशभर में कुल 143 प्लांट हैं। 30 सितंबर 2025 को FSSAI ने गोवा प्लांट से पानी के छह सैंपल लिए थे। इनमें से पांच जांच में पास हो गए, जबकि छठे सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर मिली। इसकी निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है।

    कंपनी ने नवंबर 2025 में इस रिपोर्ट के खिलाफ अपील की। इसके बाद सैंपल को रेफरल लैब भेजा गया। बिसलेरी का दावा है कि इस लैब में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के भीतर पाई गई, लेकिन PAHs की मौजूदगी बताई गई। कंपनी ने इस रिपोर्ट पर सवाल उठाए और कहा कि दोनों जांचों के नतीजों में अंतर था।

    इसके बाद बिसलेरी ने उसी सैंपल की जांच FSSAI से मान्यता प्राप्त एक अन्य लैब में कराई। कंपनी के मुताबिक, वहां भी ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर मिली। फरवरी 2026 में कंपनी ने यह रिपोर्ट FSSAI के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दी थी। बिसलेरी का कहना है कि इसके बाद उसे FSSAI की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। कंपनी ने मान लिया था कि मामला बंद हो गया है।

    कंपनी ने अपने बयान में कहा कि पानी की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है। उसकी 10 चरणों वाली मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया में 90 से अधिक गुणवत्ता जांच की जाती हैं। कंपनी ने यह भी कहा कि वह आगे भी FSSAI के साथ सहयोग करती रहेगी।
    क्या बिसलेरी से ग्राहकों का भरोसा उठ सकता है?
    FSSAI की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद बिसलेरी के ग्राहकों के बीच चिंता बढ़ गई है। कई लोग सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे हैं कि क्या अब बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे के एक निवासी ने कहा कि वह ट्रेन में सफर करते समय हमेशा असली बिसलेरी की बोतल खरीदने का ध्यान रखता था, क्योंकि बाजार में मिलते-जुलते नामों वाले नकली ब्रांड भी मौजूद हैं। लेकिन अब असली बिसलेरी पर ही सवाल उठ रहे हैं।

    एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने पूछा कि घर में पहले से रखी बिसलेरी की बोतलों का क्या किया जाए। इसका असर दुकानों पर भी दिखाई देने लगा है। पुणे के एक दुकानदार रमेश गुप्ता के मुताबिक, ग्राहक अब दूसरे ब्रांड का पानी मांग रहे हैं। उनका कहना है कि एक बार ग्राहकों का भरोसा कम हो जाए तो वे कोई भी सामान खरीदने से पहले दो बार सोचते हैं।

    ब्रांड विशेषज्ञों का भी मानना है कि इस कार्रवाई से बिसलेरी की छवि प्रभावित हो सकती है। कम्युनिकेशन कंसल्टेंट गणपति विश्वनाथन के मुताबिक, किसी ब्रांड की पहचान बनाने में कई साल लगते हैं। इसके लिए विज्ञापन, बेहतर वितरण व्यवस्था और ग्राहकों का भरोसा जरूरी होता है।

    ब्रांड रणनीतिकार हरीश बिजूर का कहना है कि किसी भी ब्रांड की सबसे बड़ी ताकत ग्राहकों का भरोसा होता है। जब इस भरोसे पर सवाल उठते हैं तो ग्राहक दूसरे विकल्पों के बारे में सोचने लगते हैं।
    बिसलेरी पर कार्रवाई से पूरे उद्योग पर क्या असर पड़ेगा?
    भारत के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर बाजार में बिसलेरी की बड़ी हिस्सेदारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बाजार में बिसलेरी की हिस्सेदारी करीब 36 फीसदी है। वहीं, एक्वाफिना की हिस्सेदारी 20 फीसदी और किनले की 15 फीसदी है। बाकी 29 फीसदी बाजार में छोटे ब्रांड और बिना बड़े ब्रांड नाम वाले पानी की बोतलें शामिल हैं। ऐसे में बिसलेरी पर हुई कार्रवाई का असर पूरे उद्योग पर पड़ सकता है।

    FSSAI ने देशभर में बिसलेरी के अन्य प्लांट से भी पानी के सैंपल लेने और उनकी जांच करने की योजना बनाई है। कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।गोवा के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने भी राज्य में पैकेज्ड पानी की जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं। FDA की निदेशक श्वेता एस. देसाई ने अधिकारियों को गोवा में बनने और बिकने वाले अलग-अलग ब्रांड के पानी के सैंपल इकट्ठा करने को कहा है।

    गुजरात में जांच बढ़ाने की जी तैयारी
    गुजरात में भी पैकेज्ड पानी बनाने वाली कंपनियों की जांच बढ़ाने की तैयारी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया ने IANS से कहा कि विभाग ने अधिकारियों को पानी बनाने वाले प्लांट में साफ-सफाई और तय मानकों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान पूरे गुजरात में चलाया जाएगा। FSSAI की नजर अब सिर्फ बिसलेरी पर नहीं, बल्कि दूसरी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर कंपनियों पर भी है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अब पूरा उद्योग जांच के दायरे में है।

    कंसल्टिंग फर्म द नॉलेज कंपनी के पार्टनर अंकुर बिसेन का मानना है कि इस कार्रवाई के बाद सभी कंपनियां अपने उत्पादों की गुणवत्ता और FSSAI के नियमों के पालन को लेकर ज्यादा सतर्क होंगी।

    फिलहाल, बिसलेरी ने अपने पानी को सुरक्षित बताया है, जबकि FSSAI की जांच में सैंपल को असुरक्षित घोषित किया गया है। अब आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया से ही इस मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleशहर आज बड़ा स्वास्थ्य शिविर, कैंसर और हृदय रोग विशेषज्ञ करेंगे जांच, BP-शुगर और ECG भी मुफ्त…
    Next Article भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल…

    November 25, 2026

    शहर आज बड़ा स्वास्थ्य शिविर, कैंसर और हृदय रोग विशेषज्ञ करेंगे जांच, BP-शुगर और ECG भी मुफ्त…

    November 25, 2026

    आज से शुरू अगहन का पवित्र महीना, जानें क्या करें और किन गलतियों से बचें…

    November 25, 2026

    प्रदेश में अब रातें होंगी और ठंडी, सरगुजा में कोहरे का अलर्ट, जानिए रायपुर समेत पूरे प्रदेश का हाल…

    November 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल…
    • बोतल का पानी कितना खतरनाक है इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है…
    • शहर आज बड़ा स्वास्थ्य शिविर, कैंसर और हृदय रोग विशेषज्ञ करेंगे जांच, BP-शुगर और ECG भी मुफ्त…
    • आज से शुरू अगहन का पवित्र महीना, जानें क्या करें और किन गलतियों से बचें…
    • प्रदेश में अब रातें होंगी और ठंडी, सरगुजा में कोहरे का अलर्ट, जानिए रायपुर समेत पूरे प्रदेश का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?