Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » 1 से 14 दिसंबर तक वजन त्यौहार का आयोजन, बच्चों के पोषण स्तर की होगी पहचान कलेक्टर दुदावत ने सहभागिता निभाने की अपील
    कोरबा

    1 से 14 दिसंबर तक वजन त्यौहार का आयोजन, बच्चों के पोषण स्तर की होगी पहचान कलेक्टर दुदावत ने सहभागिता निभाने की अपील

    By Tv36 HindustanNovember 28, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

        कोरबा, / बच्चों में कुपोषण की वास्तविक स्थिति का पता लगाने, उनके शारीरिक विकास का आकलन करने तथा समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 1 दिसंबर से 14 दिसंबर 2026 तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में वजन त्यौहार के सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अभियान अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में छह वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों का वजन एवं ऊँचाई लेकर उनके पोषण स्तर का आकलन किया जाएगा। इसके साथ ही गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओं का वजन, ऊँचाई, रक्त अल्पता (एनीमिया) की जांच एवं बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) का मापन भी किया जाएगा।
     कलेक्टर दुदावत ने जिले के सभी पालकों से अपील की है कि वजन त्यौहार में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए निर्धारित तिथि को अपने छह वर्ष से कम आयु के बच्चों को संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र में अवश्य लेकर पहुंचें और उनके पोषण स्तर की जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओं से भी अभियान के दौरान उपलब्ध स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। बच्चों के स्वस्थ बचपन और बेहतर भविष्य के लिए उनके पोषण स्तर की समय पर पहचान तथा उचित देखभाल अत्यंत आवश्यक है।
    

    वजन त्यौहार का आयोजन क्लस्टर स्तर पर किया जाएगा। अभियान के सुचारू संचालन के लिए आसपास के आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जाएगा। आयोजन की निगरानी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए ग्राम एवं वार्ड स्तरीय दल का गठन कर समुदाय की उपस्थिति में सभी सर्वेक्षित बच्चों का वजन लिया जाएगा। बच्चों की दिव्यांगता संबंधी जानकारी भी संकलित की जाएगी।

    आंगनबाड़ी में पंजीयन से छूटे बच्चों को भी अभियान में किया जाएगा शामिल

    वजन त्यौहार दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में पूर्व से पंजीकृत बच्चों के अलावा पंजीयन से छूटे हुए बच्चों का भी पंजीकरण कर उनका वजन एवं ऊँचाई ली जाएगी। आयोजन की निर्धारित तिथि को आंगनबाड़ी केंद्र शाम 5 बजे तक अनिवार्य रूप से खुले रहेंगे, ताकि सभी पालक अपने बच्चों को केंद्र में लाकर पोषण स्तर की जानकारी प्राप्त कर सकें। बच्चों के वजन एवं पोषण स्तर से संबंधित जानकारी उसी दिन ऑनलाइन पोषण ट्रैकर सॉफ्टवेयर में दर्ज की जाएगी। विभागीय अधिकारी अपने डैशबोर्ड के माध्यम से अभियान की प्रगति की निगरानी कर सकेंगे।

    घर-घर पहुंचेगा वजन आमंत्रण पत्र, पालकों को मिलेगी बच्चों के पोषण स्तर की रिपोर्ट

    वजन त्यौहार केवल बच्चों का वजन लेने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति पालकों को जागरूक करने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। अभियान में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक संबंधित परिवार को वजन आमंत्रण पत्र प्रदान किया जाएगा। बच्चों का वजन लेने के उपरांत पालकों को उनके पोषण स्तर की रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पालकों को अपने बच्चों के शारीरिक विकास एवं पोषण की वास्तविक स्थिति समझने तथा आवश्यकतानुसार उनके खान-पान और देखभाल पर विशेष ध्यान देने में सहायता मिलेगी।

    स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों की होगी सहभागिता

    वजन त्यौहार के दौरान गर्भवती महिलाओं, शिशुवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग का सहयोग लिया जाएगा। निर्धारित आयोजन स्थलों पर स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं आवश्यक जांच उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिला एवं परियोजना स्तर पर कार्यशालाओं के आयोजन के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए नोडल अधिकारी नामित करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया है।

    अभियान की गुणवत्ता एवं प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय अधिकारियों, प्रशिक्षण केंद्रों, यूनिसेफ एवं सहयोगी संस्थाओं की सहभागिता भी ली जाएगी। प्रदेशभर में लगभग एक हजार चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष पर्यवेक्षण के माध्यम से शत-प्रतिशत बच्चों का वजन लेकर उनके पोषण स्तर की प्रामाणिक जानकारी संकलित की जाएगी। जनसहभागिता, विभागीय समन्वय एवं पालकों की सक्रिय भागीदारी से कुपोषण मुक्त एवं स्वस्थ कोरबा के निर्माण की दिशा में वजन त्यौहार एक महत्वपूर्ण पहल होगी।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर कोरबा में बाल विवाह सूचना पर त्वरित कार्रवाही रुकवाया गया विवाह!अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा
    Next Article सीएम के अंबिकापुर दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी,जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बंद और कहां होगी पार्किंग…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सीएम के अंबिकापुर दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी,जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बंद और कहां होगी पार्किंग…

    November 28, 2026

    अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर कोरबा में बाल विवाह सूचना पर त्वरित कार्रवाही रुकवाया गया विवाह!अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा

    November 28, 2026

    4 दिसंबर को रखा जाएगा उत्पन्ना एकादशी व्रत, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और पारण का समय…

    November 28, 2026

    राजधानी रहने वाले लोग न भूलें ये दो नंबर, संकट के समय आ सकते हैं काम…

    November 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम के अंबिकापुर दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी,जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बंद और कहां होगी पार्किंग…
    • 1 से 14 दिसंबर तक वजन त्यौहार का आयोजन, बच्चों के पोषण स्तर की होगी पहचान कलेक्टर दुदावत ने सहभागिता निभाने की अपील
    • अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर कोरबा में बाल विवाह सूचना पर त्वरित कार्रवाही रुकवाया गया विवाह!अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा
    • 4 दिसंबर को रखा जाएगा उत्पन्ना एकादशी व्रत, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और पारण का समय…
    • राजधानी रहने वाले लोग न भूलें ये दो नंबर, संकट के समय आ सकते हैं काम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?