
यह बर्गर बनाया है एक रोबोट ने. शुद्ध शाकाहारी बर्गर को प्लांट-बेस्ड मीट से बनाया गया है, जो सावरोईट नामक कंपनी ने तैयार किया है.
सावरो ईट ने यह बर्गर बेचना शुरू किया है. इसे ऐप से ऑर्डर किया जाता है. लोग बर्गर में फैट, वेजिटेबल और प्रोटीन की मात्रा खुद तय कर सकते हैं. प्लांट बेस्ड मीट बनाने के लिए पौधों या अन्य कुदरती स्रोतों से कुछ तत्व लिए जाते हैं और उन के मिश्रण से इसे तैयार किया जाता है. इसे बनाने में टेक्सचर, फैट सोर्स, कलरिंग, फ्लेवर आदि पर खास ध्यान दिया जाता है ताकि स्वाद मांस जैसा ही लगे. इस्राएल की एक कंपनी रीडिफाइन ने 3D प्रिंटर से मांस के टुकड़े प्रिंट किए हैं. ये बीफ और लैम्ब जैसे दिखते हैं लेकिन शाकाहारी हैं. यूरोप के कई महंगे रेस्तराओं ने इस मीट को अपने यहां परोसना शुरू कर दिया है. इसे दुनिया का पहला शाकाहारी ‘होल कट्स मीट’ कहा जा रहा है.

अब लगभग हर देश में प्लांट बेस्ड मीट पहुंच चुका है. अमेरिकी कंपनी ईट जस्ट भी ऐसे प्रयोग कर चुकी है. पिछले साल सिंगापुर के एक रेस्तरां में पहली बार लैब में बने मांस की डिश को परोसी गई थी. सिंगापुर इस मांस को रेस्तरां में परोसने की इजाजत देने वाला पहला देश था. अब रेस्तराओं में रोबोट का इस्तेमाल बढ़ रहा है. कई यूरोपीय देशों में खाना बनाने वाले रोबोट काम कर रहे हैं. पिछले साल स्पेन की एक कंपनी ने यह पाएला बनाने वाला रोबोट पेश किया था.