
कोरबा। -: अपराध और अपराधी अब सर चढ़कर बोलने लगे हैं, पहले कबाड़ फिर डीजल और अब कोयले का काला कारोबार सिंडिकेट Ho बनाकर बड़े पैमाने पर किया जा रहा है.ऐसा ही एक मामला तब प्रकाश में आया जब आज कुसमुंडा पुलिस ने CG-11 जिला जांजगीर- चांपा पासिंग के एक वाहन को 11 टन अवैध रूप से लोड किये हुए कोयले का परिवहन करते हुए पकड़ा. एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की किन लोगों के द्वारा इसे अंजाम दिया जा रहा है इसकी पतासाजी की जा रही है. पुलिस ने जप्ती बनाकर प्रकरण की जांच प्रारंभ कर दी है.जानकारी के अनुसार कोयले के अवैध कारोबार से जुड़े कुछ हिस्ट्रीशीटर्स फिर सक्रिय हो गए हैं. खदान क्षेत्रों में दो गैंग की सक्रियता बताई जा रही है जिनके द्वारा सिंडिकेट बनाकर बोरियों और टुकना हिसाब में ग्रामीणों से एक स्थान पर संग्रहित करवा कर कोयले के अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है. राजगामार, मानिकपुर, कुसमुंडा और बांकीमोगरा क्षेत्र की खदानों से लगभग रोज 10 गाड़ी कोयले की अफरा-तफरी किए जाने की खबर सामने आ रही है|