
बरेली में शादी के बाद ससुराल वालों ने पहले तो पीड़िता का तानों के साथ स्वागत किया फिर पति ने पत्नी के साथ सुहागरात पर शराब पीने के बाद ऐसी हैवानियत की जो कि काफी हैरान करने वाली थी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने शराब पीकर और दवा खाकर आप्रकृतिक संबंध बनाया।बरेली। यूपी के बरेली में शादी के बाद ससुराल वालों ने पहले तो पीड़िता का तानों के साथ स्वागत किया फिर पति ने पत्नी के साथ सुहागरात पर शराब पीने के बाद ऐसी हैवानियत की जो कि काफी हैरान करने वाली थी। पीड़िता ने आरोल लगाया कि पति ने शराब पीकर और दवा खाकर आप्रकृतिक संबंध बनाया। पीड़िता ने बताया कि यह हरकत शादी से तीन दिन पहले आरोपियों द्वारा की गई आठ लाख की मांग पूरी न होने के कारण की गई ।मामले में मंगलवार रात इज्जतनगर थाना पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह संभल के गढ़ी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुआ था। शादी से मात्र 3 दिन पहले ही आरोपी पति दीपक व उसके परिवार ने आठ लाख रुपये की मांग कर दी।
इसके साथ ही रकम न देने पर रिश्ता तोड़ने की बात कही, इसके बाद पीड़िता के पिता ने किसी तरह साढ़े तीन लाख रुपये देकर मामला शांत किया। आरोपी पति की पसंद की चीजे दहेज में दी, इसके बाद भी आरोपी फेरे कराने में आनाकानी कर रहे थे।जैसे- तैसे कर उनके पिता ने एक महीने में बाकी रकम देने की बात कही,तो शादी की रस्म हुई। आरोप है कि शादी विदाई के बाद गृह प्रवेश ससुरालियों ने तानों के साथ किया, आरोपी पति ने सुहागरात पर ही शराब पीकर पीड़िता के साथ आप्रकृतिक संबंध बनाएं। कुछ समय बाद आरोपी मुरादाबाद स्थित अपने नये मकान में रहने लगे और 12 दिसंबर को उसके साथ मारपीट कर दहेज के खातिर घर से निकाल दिया।