
प्यार के लिए’ लड़के ने दान कर दी किडनी, लेकिन गर्लफ्रेंड ने किसी और से कर ली शादी!युवक ने बताया कि उसने अपनी किडनी अपनी गर्लफ्रेंड की मां को डोनेट कर दी। लेकिन बाद में उसी गर्लफ्रेंड ने किसी और से शादी कर ली।:
कहा जाता है कि ‘प्यार की खातिर’ लोग कुछ भी कर जाते हैं, उन्हेे आगे पीछे कुछ नजर नहीं आता। ऐसे ही एक मामले में लड़के ने अपनी किडनी दार कर दी। फिर भी उसे निराशा ही मिली।TikTok पर खुद उस युवक ने इस बारे में बताया है। युवक ने बताया कि उसने अपनी किडनी अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) की मां को डोनेट कर दी। लेकिन बाद में उसी गर्लफ्रेंड ने किसी और से शादी कर ली।युवका का नाम उजिएल मार्टिनेज है, जो मैक्सिको के के एक स्कूल में टीचर है, उजिएल का एक TikTok Video वायरल हुआ है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बता रहा है। उज़िएल मार्टिनेज ने कहा कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को अपनी एक किडनी दान में दी थी, क्योंकि वो गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करता था।
लेकिन मां के ऑपरेशन के महीने भर बाद ही गर्लफ्रेंड ने उनसे ब्रेकअप कर लिया, इसके बाद उसने किसी और से शादी भी कर ली।उज़िएल ने टिकटॉक पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो सोफ़े पर लेटे काफी दुखी नजर आ रहे हैं। वीडियो पर हजारों लोगों ने रिएक्ट किया है। कई लोगों ने उनके प्रति सहानुभूति दिखाई तो एक यूजर्स ने उज़िएल को समझाया कि उन्हें दुखी नहीं होना चाहिए,
लड़की ने एक ‘सच्चे इंसान’ को खो दिया।हालांकि, उज़िएल मार्टिनेज ने बाद में एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड के बीच अभी भी दोस्ती है, उन्हें उससे कोई शिकायत नहीं है। वो एक-दूसरे से नफरत नहीं करते हैं।