Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीएम के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत …..जाने क्या है पूरा माजरा
    नवीनतम

    सीएम के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत …..जाने क्या है पूरा माजरा

    By Tv 36 HindustanFebruary 19, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब: चुनाव आयोग ने अकाली दल की शिकायत पर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोहाली में FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं. शिरोमणि अकाली दल की ओर से केजरीवाल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की गई थी. अकाली दल की ओर से कहा गया था कि केजरीवाल दूसरी अन्य पार्टियों के खिलाफ झूठा आरोप लगा रहे हैं. कहा गया था कि आम आदमी के संयोजक की ओर से बिना बुनियाद के आरोप लगाए जा रहे हैं.अकाली दल की ओर से कहा गया कि आज आम आदमी पार्टी की ओर से एक वीडियो जारी किया गया जिसमें दूसरी अन्य राजनीतिक पार्टियों के लिए खिलाफ संदेश दिया गया है. इससे पंजाब की जनता को गुमराह किया जा रहा है. अकाली दल ने कहा कि आप पार्टी की ओर से किया गया ये काम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. इससे पहले कुमार विश्वास के केजरीवाल के खिलाफ एक दावे के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुमार विश्वास के दावे की जांच की मांग की थी. सीएम चन्नी ने ट्वीट किया था कि पंजाब के सीएम के रूप में, मैं प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी से अनुरोध करता हूं कि हाल ही में कुमार विश्वास ने जो कहा है, इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए. साथ ही कहा कि राजनीति एक तरफ, पंजाब के लोगों ने अलगाववाद से लड़ते हुए भारी कीमत चुकाई है. पीएम को हर पंजाबी की चिंता दूर करने की जरूरत है.इसके जवाब में गृहमंत्री अमित शाह ने CM चन्नी को लिखा था, ”एक राजनीतिक पार्टी का देश विरोधी, अलगाववादी और प्रतिबंधित संस्था से संपर्क रखना और चुनाव में सहयोग प्राप्त करना देश की अखंडता के दृष्टिकोण से अत्यंत गंभीर है. इस प्रकार के तत्वों का एजेंडा देश के दुश्मनों के एजेंडे से अलग नहीं है. यह निंदनीय है कि सत्ता पाने के लिए ऐसे लोग अलगाववादियों से हाथ मिलाने से लेकर पंजाब और देश को तोड़ने की सीमा तक जा बता दें कि कवि कुमार विश्वास का एक वीडियो सामने आया था. जिसमें वह कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल का सपना पंजाब की सत्ता हासिल करना है. साथ ही कहा कि कुमार विश्वास ने कहा था, ‘अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा कि मुझे पंजाब का मुख्यमंत्री बनना है या स्वतंत्र देश (खालिस्तान) का प्रधानमंत्री.’

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleग्राम पंचायत भवंरखोह के होनहार छात्र सत्यनारायण सिंह का एमबीबीएस(MBBS) में हुआ चयन
    Next Article CG बुलेटिन : छत्तीसगढ़ में आज नहीं हुई कोरोना मरीज की मौत,504 नए केस
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इतने करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा NH-49; बिलासपुर-रायगढ़-ओडिशा रूट पर फर्राटे भरेंगे वाहन: अब 4 घंटे का सफर 2 घंटे में होगा तय…

    April 30, 2026

    प्रदेश में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, दो डिग्री कम हो सकता है तापमान…

    April 30, 2026

    अमेरिका में लोकतंत्र खत्म करने पर तुले राष्ट्रपति ‘दो राजा’ पोस्ट से मचा सियासी तूफान…

    April 30, 2026

    गुरुवार के अचूक उपाय गुरु कृपा, धन लाभ और सुख-समृद्धि पाने के लिए आज जरूर करें ये आसान उपाय…

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र का होगा आज सीधा प्रसारण; संकल्प होगा पारित जाने…
    • Mp में गेहूं खरीदी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ी, किसानों के लिए राहत भरी खबर…
    • आज छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, और गिरेगा तापमान…
    • इतने करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा NH-49; बिलासपुर-रायगढ़-ओडिशा रूट पर फर्राटे भरेंगे वाहन: अब 4 घंटे का सफर 2 घंटे में होगा तय…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण; ‘सेवा सेतु’ का किया है शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?