मेहमानों को होटल के मोमो कैफे में देखने को मिलेगी खास तरह की सजावट ..
रायपुर, 4 मार्च। राजधानी के होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट स्थित मल्टी कुजीन रेस्टोरेंट में 4 से 13 मार्च तक एनएच-6 फूड फेस्टीवल का आयोजित किया गया है। फेस्टीवल में फूड लवर्स को गुजरात, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल तथा छत्तीसगढ़ के 250 से अधिक खट्टे, मीठे और चटपटे व्यंजन का स्वाद ले सकते है ।

होटल के महाप्रबंधक अनुकम तिवारी ने कहा एनएच-6 फूड फेस्टीवल का उद्देश्य फास्ट फूड के इस दौर में देश के सदियों पुराने पारंपरिक फूड के स्वाद को फूड लवर्स तक पहुंचाना है।

शेफ्स की टीम ने बहुत ही ध्यानपूर्वक एक-एक डिश को इस फूड फेस्टीवल के लिए चुना है ताकि शहर के फूड लवर्स को बेस्ट डिशेस का लुत्फ दिलाया जा सके।
