Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महिला क्रिकेट प्रतियोगिता : जोश और जुनून के साथ महिलाएं उत्तरी मैदान में,  चार दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
    कोरबा

    महिला क्रिकेट प्रतियोगिता : जोश और जुनून के साथ महिलाएं उत्तरी मैदान में,  चार दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    By Tv 36 HindustanMarch 5, 2022No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रतियोगिता के पहले ही दिन बालको टीम की सोनाली ने जड़ा शतक, मात्र 38 गेंदों में खेली 110 रनों की धुंआधार पारी

    खूब लगे चौके छक्के, पहले ही मैच में बिंदिया ने खेली 73 रनों की ताबड़तोड़ पारी

    जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद और कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जोश और जज्बे के साथ खेलने महिलाओं का बढ़ाया हौसला

    पहले दिन हुए चार मैच, कल भी होंगे 4 मैच

    कोरबा :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का कोरबा शहर स्थित सीएसईबी फुटबाल ग्राउंड में आज शानदार आगाज हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर की मुख्य आतिथ्य में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर श्री राज किशोर प्रसाद और कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने भी क्रिकेट पिच पर बल्ला थामकर क्रिकेट खेला और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। दिन के आखिरी मुकाबले में बालको टीम की तरफ से सोनाली सेनापति ने प्रतियोगिता का पहला शतक लगाया। उन्होंने चौकों- छक्कों की बरसात करते हुए 9 छक्कों 13 चौकों की मदद से केवल 38 गेंदों में शानदार 110 रनों की पारी खेली। सोनाली की बैटिंग देखकर दर्शक गण मंत्रमुग्ध हो गए। इससे पहले दिन के पहले ही मैच में महिला बाल विकास विभाग टीम की बिंदिया ने 73 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस पारी में 11 चौके और पांच लाजवाब छक्के भी शामिल थे। बिंदिया की धुआंधार बैटिंग देखकर सभी दर्शक खुशी से झूम उठे। क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर ने सभी को महिला दिवस की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि देश में संविधान ने महिलाओं को सभी क्षेत्र में बराबरी का हक प्रदान किया है । महिलाएं अपने प्रतिभा के दम पर हर क्षेत्र में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को केंद्र में रखकर इस प्रकार का खेल आयोजन करने के लिए जिला प्रशासन को बधाई और खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर महापौर राज किशोर प्रसाद ने कहा कि पहले महिलाएं केवल घर के कामकाज तक ही सीमित रह जाती थी आज के जमाने में महिलाएं  प्रशासन, प्रबंधन, व्यापार, खेल, अनुसंधान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सेना जैसे क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने महिलाओं को खेल भावना के साथ खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महिला खेल प्रतियोगिता के आयोजन से महिलाओं में जोश, जज्बा, खुशी दिख रही है, यही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने हर क्षेत्र में महिलाओं को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महिलाएं अपनी रुचि के लिए भी समय निकाल कर प्रतियोगिता में भाग ले यही कार्यक्रम का उद्देश्य है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, डीएफओ कोरबा प्रियंका पांडेय, जनप्रतिनिधिगण सुरेन्द्र जायसवाल, सपना चौहान, राज्य महिला आयोग के सदस्य अर्चना उपाध्याय, अपर कलेक्टर सुनील नायक, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे,  सभी  जिला अधिकारीगण सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के सदस्यगण और नागरिकगण मौजूद रहे।

        पहला मैच- जिला खेल अधिकारी ने बताया कि पहला मैच नगर निगम की स्वच्छता दीदियों वर्सेस महिला बाल विकास विभाग की टीमों के बीच खेला गया। महिला बाल विकास विभाग की टीम ने टॉस जीतकर पहले स्वच्छता दीदियों को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। स्वच्छता दीदियों की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 88 रन बनाए। टीम की ओर से बिहानी ने सर्वाधिक 31 रनों की पारी खेली। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी महिला बाल विकास विभाग की टीम ने बिंदिया की ताबड़तोड़ 73 रनों की पारी की बदौलत  मैच को मात्र दो विकेट खोकर अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच बिंदिया ने 28 गेंदों पर 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 73 रनों की लाजवाब पारी खेली।

    दूसरा मैच –  प्रतियोगिता का दूसरा मैच ओलंपिक एसोसिएशन और पुलिस विभाग की टीमों के बीच खेला गया। ओलंपिक एसोसिएशन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 71 रन बनाए । जवाब में पुलिस विभाग की टीम ने 3 विकेट खोकर 72 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पुलिस विभाग की टीम की ओर से  मैन ऑफ द मैच प्रतिभा राय ने सर्वाधिक 25 रनों की पारी खेली।

    तीसरा मैच- महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा मैच प्रेस क्लब वर्सेस  डीएसपीएम कोरबा के टीमों के बीच खेला गया। डीएसपीएम कोरबा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 93 रन बनाए।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस क्लब कोरबा की टीम 10 ओवरों में  छह विकेट के नुकसान पर 46 रन ही बना पाई। इस प्रकार डीएसपीएम कोरबा की टीम ने यह मैच 47 रनों से अपने नाम किया। डीएसपीएम की तरफ से शकुंतला ने सर्वाधिक 39 रनों का योगदान दिया।

    चौथा मैच – दिन का आखिरी मैच बालको और स्वास्थ्य विभाग की महिला टीमो द्वारा खेला गया। इस मैच में बालको की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रनों का अंबार लगा दिया। बालको की तरफ से सोनाली सेनापति ने प्रतियोगिता का पहला शतक लगाया। उन्होंने चौकों- छक्कों की बरसात करते हुए 9 छक्कों 13 चौकों की मदद से केवल 38 गेंदों में शानदार 110 रनों की पारी खेली। सोनाली की बैटिंग देखकर दर्शक गण मंत्रमुग्ध हो गए। बालको की टीम ने 10 ओवरों में बिना विकेट खोये 169 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्वास्थ्य विभाग की टीम केवल 31 रन ही बना पाई। इस प्रकार बालको की टीम ने यह मैच 138 रनों से जीत लिया। सोनाली को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

    06 मार्च के मैच- कल 06 मार्च को दिन का पहला मुकाबला सुबह 7:30 बजे बी. के. वेलफेयर सोसायटी वर्सेस अधिवक्ता समूह की महिला टीमो द्वारा खेला जायेगा। दूसरा मैच 9:30 बजे शिक्षा विभाग वर्सेस कोरबा जिला टेनिस क्रिकेट संघ के बीच होगा। तीसरा मैच जिला पंचायत वर्सेस बीआरसी कोरबा के बीच  शाम 4 बजे होगा। इसी प्रकार दिन का आखिरी मैच राजस्व विभाग वर्सेस ग्रुप ए क्वार्टर फाइनल-1 शाम 6 बजे होगा।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleBheemla Nayak Hindi Trailer: दिल जीत लेगा पवन कल्याण का जबरदस्त अंदाज, रिलीज हुआ हिन्दी ट्रेलर
    Next Article ‌इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर आई भूतनी ने गाया गाना, डर से खराब हुई Kirron Kher की हालत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान तहत बालको पुलिस की अभिनव पहल, पुलिस जनता के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु ग्राम रक्षा समितियों का गठन…

    May 11, 2026

    BSF फेंसिंग से आयुष्मान योजना तक, शुभेंदु कैबिनेट ने लिए ये 6 बड़े फैसले…

    May 11, 2026

    विभागों में भर्ती के लिए परीक्षा प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ चयन मंडल तैयार करेगा यह नया सॉफ्टवेयर…

    May 11, 2026

    पीएम मोदी की अपील के बाद ज्वेलरी शेयर इतने % टूटे; एक साल सोना न खरीदने को कहा गया; डिमांड 10% तक घट सकती है…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान तहत बालको पुलिस की अभिनव पहल, पुलिस जनता के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु ग्राम रक्षा समितियों का गठन…
    • BSF फेंसिंग से आयुष्मान योजना तक, शुभेंदु कैबिनेट ने लिए ये 6 बड़े फैसले…
    • विभागों में भर्ती के लिए परीक्षा प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ चयन मंडल तैयार करेगा यह नया सॉफ्टवेयर…
    • पीएम मोदी की अपील के बाद ज्वेलरी शेयर इतने % टूटे; एक साल सोना न खरीदने को कहा गया; डिमांड 10% तक घट सकती है…
    • अब देरी नहीं चलेगी; जमानत याचिकाओं पर SC हुआ सख्त, सभी HC को दी डेडलाइन तय करने की हिदायत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?