Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान तहत बालको पुलिस की अभिनव पहल, पुलिस जनता के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु ग्राम रक्षा समितियों का गठन…
    कोरबा

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान तहत बालको पुलिस की अभिनव पहल, पुलिस जनता के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु ग्राम रक्षा समितियों का गठन…

    By Tv36 HindustanMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा :–जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

        इसी क्रम में माननीय पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज पुलिस के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में थाना बालको नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामों के सक्रिय महिला एवं पुरुष सदस्यों को जोड़ते हुए विभिन्न ग्राम रक्षा समितियों का गठन किया गया।

    थाना बालको के मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी, क्षेत्र के पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में लगभग 300 महिला एवं पुरुषों को ग्राम रक्षा समिति का सदस्य बनाकर परिचय पत्र वितरित किया गया।

     कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले द्वारा ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की बैठक लेकर उन्हें गांवों में होने वाले अपराध, अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया।
    
     ग्राम रक्षा समिति के गठन से पुलिस एवं आम जनता के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सहायता मिलेगी। पुलिस को स्थानीय स्तर पर त्वरित सूचना प्राप्त होने से अपराधों की रोकथाम एवं शीघ्र कार्यवाही में भी लाभ मिलेगा।
    
    बालको पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आम जनता की सहभागिता से अपराध नियंत्रण एवं सामाजिक सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए इस प्रकार के जनजागरूकता एवं समन्वय कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

    कोरबा पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी है।

    Post Views: 100

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleBSF फेंसिंग से आयुष्मान योजना तक, शुभेंदु कैबिनेट ने लिए ये 6 बड़े फैसले…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    BSF फेंसिंग से आयुष्मान योजना तक, शुभेंदु कैबिनेट ने लिए ये 6 बड़े फैसले…

    May 11, 2026

    विभागों में भर्ती के लिए परीक्षा प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ चयन मंडल तैयार करेगा यह नया सॉफ्टवेयर…

    May 11, 2026

    पीएम मोदी की अपील के बाद ज्वेलरी शेयर इतने % टूटे; एक साल सोना न खरीदने को कहा गया; डिमांड 10% तक घट सकती है…

    May 11, 2026

    अब देरी नहीं चलेगी; जमानत याचिकाओं पर SC हुआ सख्त, सभी HC को दी डेडलाइन तय करने की हिदायत…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान तहत बालको पुलिस की अभिनव पहल, पुलिस जनता के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु ग्राम रक्षा समितियों का गठन…
    • BSF फेंसिंग से आयुष्मान योजना तक, शुभेंदु कैबिनेट ने लिए ये 6 बड़े फैसले…
    • विभागों में भर्ती के लिए परीक्षा प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ चयन मंडल तैयार करेगा यह नया सॉफ्टवेयर…
    • पीएम मोदी की अपील के बाद ज्वेलरी शेयर इतने % टूटे; एक साल सोना न खरीदने को कहा गया; डिमांड 10% तक घट सकती है…
    • अब देरी नहीं चलेगी; जमानत याचिकाओं पर SC हुआ सख्त, सभी HC को दी डेडलाइन तय करने की हिदायत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?