
मनोरंजन डेस्क । पिछले ही दिनों तेलुगु भाषा में रिलीज हुई सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘भीमला नायक’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है. फिल्म को तेलुगु दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा. वहीं, पिछले कुछ समय में हिन्दी दर्शकों के बीच भी साउथ फिल्मों के लिए काफी क्रेज बढ़ गया है. अब इसी प्यार को देखते हुए ‘भीमला नायक’ के मेकर्स ने फिल्म का हिन्दी ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है.
ट्रेलर में पवन कल्याण को पुलिस ऑफिसर के किरदार में देखा जा रहा है. जबकि राणा दग्गुबाती विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं, उनके गलत कामों की वजह से पवन उन्हें गिरफ्तार करते हैं. ट्रेलर में दोनों ही सितारे काफी दमदार रोल में हैं. इसे देखकर साफतौर पर कहा जा सकता है कि राणा दग्गुबाती ने पवन को जोरदार टक्कर दी है.
वहीं, फिल्म के डायलॉग्स काफी शानदार लिखे गए हैं. इसके अलावा फिल्म का एक-एक एक्शन सीन बेहद शानदार है. अब फिल्म का हिन्दी ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों में इसके लिए काफी उत्सुकता बढ़ गई है.