Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देश में पहली बार गोधन से बने ब्रीफकेस में पेश किया गया बजट, छत्तीसगढ़ बजट में दिखा गोधन न्याय योजना का प्रभाव
    RAIPUR

    देश में पहली बार गोधन से बने ब्रीफकेस में पेश किया गया बजट, छत्तीसगढ़ बजट में दिखा गोधन न्याय योजना का प्रभाव

    By Tv 36 HindustanMarch 9, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मां लक्ष्मी के प्रतीक के तौर पर विशेष रूप से तैयार किया गया गोधनमय ब्रीफकेस


    रायपुर, 9 मार्च। पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बजट पेश करने के लिए जिस ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया वो चमड़े या जूट का नहीं होकर गोबर के बाई प्रोडक्ट से निर्मित है। मुख्यमंत्री के द्वारा बजट के लिए इस्तेमाल किए गए ब्रीफकेस को गोबर के पाउडर से तैयार किया गया है जिसे महिला स्वसहायता समूह की दीदी नोमिन पाल द्वारा बनाया गया है। छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने मां लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में गो-धन से निर्मित ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया है।
    नगर निगम रायपुर के गोकुल धाम गोठान में काम करने वाली ’एक पहल’ महिला स्वसहायता समूह की दीदियों ने गोबर एवं अन्य उत्पादों के इस्तेमाल से इस ब्रीफकेस का निर्माण किया है और इसी ब्रीफकेस में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में बजट पेश किया है । इस ब्रीफकेस की खासियत ये है कि इसे गोबर पाउडर, चुना पाउडर, मैदा लकड़ी एवं ग्वार गम के मिश्रण को परत दर परत लगाकर 10 दिनों की कड़ी मेहनत से तैयार किया गया है । बजट के लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए इस ब्रीफकेस के हैंडल और कार्नर कोंडागांव शहर के समूह द्वारा बस्तर आर्ट कारीगर से तैयार करवाया गया है ।
    छत्तीसगढ़ में ये मान्यता है कि गोबर मां लक्ष्मी का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहारों में घरों को गोबर से लीपने की परंपरा रही है। इसी से प्रेरणा लेते हुए स्व सहायता समूद की दीदियों द्वारा गोमय ब्रीफकेस का निर्माण किया गया है ताकि मुख्यमंत्री के हाथों इस ब्रीफकेस से छत्तीसगढ़ के हर घर में बजट रूपी लक्ष्मी का प्रवेश हो और छत्तीसगढ़ का हर नागरिक आर्थिक रूप से सशक्त हो सके।
    छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना ने पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनायी है। पहले किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि गोबर से कोई सामग्री भी तैयार की जा सकती है। लेकिन गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की संकल्पना के साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गोबर को छत्तीसगढ़ की आर्थिक क्रांति के रूप में प्रस्तुत किया है। इसकी तारीफ प्रधानमंत्री और कृषि मामलों की संसदीय समिति भी कर चुकी है। गोधन न्याय की आर्थिक क्रांति से छत्तीसगढ़ में 10591 गौठानों की स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें से 8048 गौठानों का निर्माण पूरा हो चुका है। राज्य के 2800 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं जहां पशुपालक ग्रामीणों से गोबर खरीदी में स्वयं की पूंजी का निवेश करने लगे हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम भूपेश बघेल चौथी बार विधानसभा में बजट पेश करने गोबर से बने ब्रीफकेस लेकर पहुंचे
    Next Article चाबियों के गुच्छों से ताला खोलकर नकबजनी करने वाले शातिर चोर को क्राईम ब्रांच ने पकडा, आरोपी से सोने ,चाबियों के गुच्छों से खोलकर फिर लगा देता था ताला अकेले ही देता था घटना को अंजाम
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की इस संस्कृति को मिला नया गौरव , मुख्यमंत्री श्री साय…

    May 11, 2026

    गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में उमड़ी भीड़, सीनियर DCM के निर्देश पर शुरू हुआ ये विशेष अभियान…

    May 11, 2026

    लीड छत्तीसगढ़ कार्यक्रम की सफलता पर शिवाशा फाउंडेशन के चेयरमैन सम्मानित…

    May 11, 2026

    मुख्यमंत्री ने इस मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की’…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज कल का नया ट्रेंड बन गया है यह पर्पल कॉफी, क्या आपने ट्राई किया…
    • सम्मानित हुए 101 पुलिसकर्मी, सीएम डॉ. यादव बोले- हमारी पुलिस ने काम से बनाई अलग पहचान
    • कूनो पहुंचे CM मोहन, दो मादा चीतों को खुले जंगल में किया आज़ाद, संख्या हुई इतनी…
    • नई राजनीतिक हलचल, विजय की बढ़ती ताकत से पार्टी में बढ़ी बेचैनी…
    • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की इस संस्कृति को मिला नया गौरव , मुख्यमंत्री श्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?