
झाँसी जिले के अंतर्गत बाले गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट द्रोपदी वर्मा पुत्री विजयशंकर का शव कमरे में फांसी के फंदे पर देर रात्रि मिला ! जिसकी सूचना परिजनों व् पुलिस को दी गयी ! मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मऊरानीपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, ! वही पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नॉट भी मिला ! जिसमे लिखा हे की बहुत सोचा मगर किसी ने होशला नहीं बढ़ाया, सीता को भी राम के सामने अग्नि परीक्षा देनी पड़ी ! जबकि सीता रावण के यहाँ सुरक्षित थी ! लेकिन यहाँ तो राम ही रावण हे ! इतना लिखकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली !

वही मृतिका के पिता विजय शंकर वर्मा निवासी बाबई थाना चुर्खी जालौन ने बताया की उसकी बेटी ऐसा कदम कभी नहीं उठा सकती थी ! उसने यह कदम किसी न किसी मजबूरी में उठाया होगा, वही उन्होंने बताया की एक लड़के द्वारा उसकी लड़की को जबरन शादी करने का दबाब बनाया जा रहा था, और धमकी दी जा रही थी की अगर ऐसा नहीं किया तो फोटो वीडिओ वह वायरल कर देगा !

झाँसी से टीवी 36 हिंदुस्तान के चैनल के लिए ब्यूरो रिपोर्टर सतेंद्र कुमार झाँसी