
भोपाल। recruitment in National Health Mission प्रदेश में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक नर्सों और फार्मासिस्ट्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के लिए 1222 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।
recruitment in National Health Mission : इसमें 611 पद संविदा नर्स के और 611 पद संविदा फार्मासिस्ट के लिए है जिनके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 1 मई से शुरू होकर 30 मई तक चलेंगी।recruitment in National Health Mission : संविदा नर्स के लिए आवेदनकर्ता को 12वीं पास, GNM या B.Sc नर्सिंग और नर्सिंग काउंसिंल में जीवित पंजीयन होना चाहिए,
वहीं संविदा फार्मासिस्ट के लिए बायो विषय से 12वीं,फार्मासिस्ट की डिग्री और फार्मासिस्ट काउंसिंल में जीवित पंजीयन होना चाहिए। वहीं भर्ती प्रक्रिया में नए आरक्षण नियम के तहत ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।