राजस्थान। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से लाईब्रेरियन ग्रेड III पर भर्ती होने वाली है। राजस्थान बोर्ड ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 26 मई से इसके लिए आवेदन किये जा सकेंगे।
इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इसकी पूरी जानकारी के सकते हैं।बता दें इसके साथ ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून 2022 है। लाईब्रेरियन ग्रेड III भर्ती के लिए कुल 460 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 364 और अनुसूचित क्षेत्र के 66 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत वेतन दिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता:
लाईब्रेरियन ग्रेड III भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी और इंफोरमेशन साइंस में स्नातक डिग्री या लाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन साइंस में डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके अलावा कैंडिडेट को हिंदी की देवनागरी लिपि और राजस्थान की संस्कृति की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
आयु सीमा