जयपुर: शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओ के के बड़ी खुशखबरी है, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर ग्रेड-II पदों पर भर्ती निकली है, जहा कुल 417 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए है, जिसकी भर्ती के लिए आवेदन 23 मई 2022 से शुरू होगी, व अंतिम तिथि 21 जून 2022 की गई है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. सिलेक्शन…शिक्षक भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के मुताबिक जिन विषयों के लिए आवेदन मंगाए गए है, उनमें संस्कृत के 91 पद, हिंदी के 56 पद, अंग्रेंजी के 21 पद, सामाजिक विज्ञान के 120 पद, गणित के 47 पद, विज्ञान के 82 पद शामिल है।
योग्यता की बात करें तो संस्कृत शिक्षक के लिए शास्त्री या संस्कृत मीडियम के साथ समस्त संस्कृत परीक्षा एवं शिक्षा शास्त्री/ डिग्री या एनसीटीई से मान्यता प्राप्त एजुकेशन में डिप्लोमा होनी चाहिए।आयुयोग्य अभ्यर्थियों की उम्र 01 जुलाई 2022 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक ही होनी चाहिए।आयु सीमा में छूटराजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष – 5 वर्षसामान्य वर्ग की महिला एवं राजस्थान राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला- 5 वर्षराजस्थान राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिला- 10 वर्ष चयन प्रक्रियाअभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से की जाएगी.