Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कलेक्टर ने मूक बधिर बच्चों को उनकी भाषा में बात किया,उनकी प्रतिभा से हुई प्रसन्न
    अपराध

    कलेक्टर ने मूक बधिर बच्चों को उनकी भाषा में बात किया,उनकी प्रतिभा से हुई प्रसन्न

    By Tv 36 HindustanOctober 12, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांकेर। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज कांकेर विकासखण्ड में संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा कक्षा में छात्र-छात्राओं को पढ़ाकर उनके शैक्षणिक गुणवत्ता को परखा। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को अंग्रेजी वर्णमाला व हिन्दी की कविता पढ़कर सुनाने को कहा, वहीं हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी के विद्यार्थियों को पढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए अच्छा पढ़ाई करने के लिए समझाईष दी।

    मूक बधिर विद्यार्थियों के प्रतिभा से प्रसन्न हुए कलेक्टर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष विद्यालय कोदाभाट का निरीक्षण किया तथा कक्षा चौथीं एवं पांचवीं के विद्यार्थियों कोे ब्रेल लिपि में अध्ययन करते मूक बधिर बच्चों को देखकर उनसे सांकेतिक भाषा में बातचीत किया। कलेक्टर द्वारा पूछे जाने पर मूक बधिर बच्चों ने बोर्ड में लिखे हुए फलों के नाम सांकेतिक भाषा में बताये। कलेक्टर ने कक्षा चौंथी के दृष्टि बाधित विद्यार्थी यतिन्द्र कुमार निषाद एवं मूक बधिर भौम्य रामटेके तथा कक्षा पांचवी के विद्यार्थी मनीष कुमार से सांकेतिक भाषा में प्रश्न भी पूछे, जिनका उन्होंने सही जवाब दिया, इस पर वे बहुत प्रसन्न हुए।

    दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष विद्यालय कोदाभाट में कक्षा पहली से आठवीं तक 43 निःशक्त बच्चों को ब्रेल लिपि में शिक्षा प्रदान किया जा रहा है तथा उन्हें शासन द्वारा उपलब्ध सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। स्कूल एवं स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल के साथ कांकेर विकासखण्ड के प्राथमिक शाला गुडरापारा दसपुर एवं हाई स्कूल दसपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय गुडरापारा में उन्होंने कक्षा दूसरी एवं तीसरी के बच्चों को पढ़ाया तथा उनसे अंग्रेजी वर्णमाला एवं हिन्दी की कविता पढ़कर सुनाने को कहा। विद्यालय में अव्यवस्था पर उनके द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई एवं बच्चों के शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देष दिये गये।

    कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने हाई स्कूल दसपुर एवं स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय पटौद का भी निरीक्षण किया। हाईस्कूल दसपुर में उन्होंने कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों तथा स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय पटौद में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने की समझाईष दी। छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में ही आगे बढ़ने का लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए, कड़ी मेहनत से ही भविष्य संवरता है।

    विद्यार्थी को हमेषा बड़ा सपना देखना चाहिए। दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में मेरिट में स्थान बनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले का जो भी विद्यार्थी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड के राज्य मेरिट सूची में अपना स्थान बनायेगा, उन्हें अपने खर्चे से हवाई जहाज से दिल्ली की यात्रा कराई जायेगी। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद करने के लिए भी समझाईष दिया। कलेक्टर ने शैक्षणिक संस्थाओं के साथ-साथ उचित मूल्य दुकान दसपुर एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र कोदाभाट, दसपुर एवं पुसवाड़ा का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्था सुधारने के निर्देष दिये गए।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआमिर खान घिरे धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में
    Next Article केसीसी आई हॉस्पिटल में गलत इलाज ने आठ लोगों की आंखों की रोशनी छीनी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…

    February 11, 2026

    उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…

    February 11, 2026

    बालको नगर कोरबा में भक्ति की गूंज: श्री राम कथा स्थल पर रुद्राभिषेक और पार्वती पूजन में उम्र आस्था का सागर

    February 11, 2026

    लो हो गई साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए लिए गए ये सभी बड़े फैसले…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…
    • उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…
    • बालको नगर कोरबा में भक्ति की गूंज: श्री राम कथा स्थल पर रुद्राभिषेक और पार्वती पूजन में उम्र आस्था का सागर
    • लो हो गई साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए लिए गए ये सभी बड़े फैसले…
    • फरवरी को नहीं मन सका ‘चावल उत्सव’, अब 20 फरवरी से होगा फरवरी-मार्च का राशन वितरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?