Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आमिर खान घिरे धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में
    अपराध

    आमिर खान घिरे धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में

    By Tv 36 HindustanOctober 12, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल: बॉलीवुड पर पिछले कुछ समय से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लग रहे हैं. फिल्म आदिपुरुष को लेकर छिड़ा विवाद अभी थमा नहीं था कि अब ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान भी धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसे आरोपों में घिर गए हैं. दरअसल, हाल में ही उनका कियारा आडवाणी के साथ आए एक प्राइवेट बैंक का विज्ञापन आया है. जिसका अब विरोध होने लगा है. इस ऐड पर सामाजिक भावनाएं आहत करने जैसे गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. अब मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विज्ञापन पर ऐतराज़ जताया है.

    इतना ही नहीं, उन्होंने आमिर खान को धार्मिक भावनाओं को आहत न करने की नसीहत भी दे डाली. नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘आमिर खान ने एक निजी बैंक के विज्ञापन में गृह प्रवेश को लेकर जिस तरह का संदेश दिया, वो आहत करने वाला है. वह धार्मिक आस्थाओं व रीति रिवाजों पर सीधा प्रहार है. मुझे इस संबंध में शिकायत भी मिली है. मेरा तो आमिर खान जी से यही कहना है कि वह जो भी फिल्में व विज्ञापन करें, उसमें भारतीय परंपराओं और संस्कारों का ध्यान रखें. कोई ऐसा काम नहीं करें, जिससे किसी की भी धार्मिक भावनाएं आहत हो. लगातार तोड़मरोड़ कर अभिनय कर वह धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करने का प्रयास कर रहे हैं, जो सरासर गलत है.’ प्राइवेट बैंक के इस विज्ञापन में आमिर खान और कियारा को पति-पत्नी के रूप में दिखाया गया है. दोनों शादी के बाद अपने घर जा रहे हैं. खास बात ये है कि कियारा के बजाय आमिर की विदाई हो रही है.

    इसका कारण लड़की के पिता की बीमारी है. ससुर को बीमार देखने के बाद आमिर अपनी पत्नी के साथ रहकर उनका ख्याल रखने का फैसला करते हैं. दूल्हा अपने नए घर में प्रवेश करता है. घर में दुल्हन की तरह उनका वेलकम होता है. इसके बाद आमिर एक बैंक में नजर आते हैं. यहां वो कहते हैं- ‘सदियों से चली आ रही परंपरा क्यों चलती रहें? इसलिए हम बैंकिंग परंपरा पर सवाल उठाते हैं.’ गौरतलब है कि सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस विज्ञापन के चलते आमिर खान पर निशाना साधा है. कई यूजर्स ने इसे देखने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की है. वैसे ये पहली बार नहीं है जब आमिर खान अपने किसी ऐड को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आए हों.

    इससे पहले भी कई बार आमिर पर लोगों की भावनाओं को आहत करने का इल्जाम लग चुका है. अभी तक कियारा आडवाणी और आमिर खान का ट्रोलिंग पर कोई रिएक्शन नहीं आया है. फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी ट्वीट कर आमिर खान और कियारा आडवाणी के लेटेस्ट ऐड पर सवाल उठाए हैं. ऐड को ट्विटर पर शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- ‘हम यह समझने में असफल रहे हैं कि आखिर सामाजिक और धार्मिक परंपराओं को बदलने के लिए बैंक कब से जिम्मेदार हो गए हैं. मुझे लगता है कि बैंक को भ्रष्ट बैंकिंग सिस्टम को बदलकर सक्रियता दिखानी चाहिए. ऐसी बकवास करते हैं, फिर कहते हैं हिंदू ट्रोल कर रहे हैं.’

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनगर निगम ने 3 बड़े शोरूम को किया था सील , कांग्रेस नेता ने तुड़वा दिया ताला
    Next Article कलेक्टर ने मूक बधिर बच्चों को उनकी भाषा में बात किया,उनकी प्रतिभा से हुई प्रसन्न
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…

    May 9, 2026

    अल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया ये दमदार प्रोजेक्ट…

    May 9, 2026

    सावधान जिम से लौटने के बाद दिखें ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं बड़ी बीमारी…

    May 9, 2026

    शराब की प्लास्टिक बोतल योजना फेल सप्लाई व्यवस्था लड़खड़ाया प्रदेश में 65% घटा उत्पादन…

    May 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…
    • अल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया ये दमदार प्रोजेक्ट…
    • सावधान जिम से लौटने के बाद दिखें ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं बड़ी बीमारी…
    • शराब की प्लास्टिक बोतल योजना फेल सप्लाई व्यवस्था लड़खड़ाया प्रदेश में 65% घटा उत्पादन…
    • इस देश में गूंजा यजुर्वेद का मंत्र, राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस पर व्हाइट हाउस में हुआ शांति पाठ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?