कोरबा/विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा में समावेशी शिक्षा पर आधारित चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण बीआरसी भवन पोड़ी उपरोड़ा में आयोजित हुआ जिसमें प्राथमिक शाला से लेकर हायर सेकेण्डरी स्कूल तक के चयनित शिक्षकों का टीचर नीड एनालिसिस प्रशिक्षण दिनांक 02 नवम्बर से 05 नवम्बर तक संचालित रहा l प्रशिक्षण का शुभारंभ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा कुम्देश गोभिल,बीआरसी गुलाब दास महंत के द्वारा मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया

प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए बीईओ गोभिल ने समावेशी शिक्षा पर अपने विचार अभिव्यक्त कर विषय वस्तु को गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित किये l समावेशी शिक्षा के बीआरपी एवं मुख्य प्रशिक्षक जावेद अख्तर के द्वारा अधिगम अक्षमता एवं बौद्धिक निशक्तता,शैक्षणिक वर्गीकरण, मानसिक मंदता की कौशिल विकास पर जोर एवं 21 प्रकार के दिव्यांगता को विस्तार पूर्वक बताया गया l
आउट आफ स्कूल,बच्चों का चिन्हांकन,कार्य योजना,दिव्यांग बच्चों को मिलने वाले सुविधाओं व अन्य महत्वपूर्ण विषय वस्तु को गतिविधि के माध्यम से बताया गया इस प्रकार चार दिवसीय आवसीय प्रशिक्षण रूचिकर एवं उत्साह पूर्ण रहा l इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में सुलोचना जायसवाल एवं ज्वाला सिंह सोलंकी ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी l प्रशिक्षण को सफल बनाने में अब्दलु सलाम शेख,पूजा द्विवेदी का विशेष योगदान रहा l