Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जिले में रबी फसल लेने की तैयारी शुरू सरसों – तोरिया तिवड़ा और गेहूं के लिए लक्ष्य निर्धारित कृषि विभाग उतेरा फसल में अलसी,सरसों तिवरा की खेती करने दिया सलाह
    समाचार

    जिले में रबी फसल लेने की तैयारी शुरू सरसों – तोरिया तिवड़ा और गेहूं के लिए लक्ष्य निर्धारित कृषि विभाग उतेरा फसल में अलसी,सरसों तिवरा की खेती करने दिया सलाह

    By Tv 36 HindustanNovember 7, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा/ जिले में इस वर्ष 43 हजार 680 हेक्टेयर में रबी फसल लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें गेंहू 2600 हेक्ट में,मक्का 2000 हेक्ट, चना 1500 हेक्ट,मटर 1300 हेक्ट,मसूर 200 हेक्ट, मूंग 400 हेक्ट, उड़द 700 हेक्ट,तिवड़ा 4500 हेक्ट, सरसो-तोरिया 5780 हेक्ट, मूंगफली 500 हेक्ट,अलसी, कुसम,सुर्यमुखी एवं सब्जी फसल लेने का लक्ष्य तय किया गया है। इस वर्ष सितंबर के अंत और अक्टूबर में वर्षा होने के कारण किसानों के लिए उतेरा फसल लेने का बहुत अच्छा अवसर है।

    कृषि विभाग ने उतेरा फसल में अलसी, सरसों एवं तिवरा की खेती करने का सलाह दिया है। उप संचालक कृषि एके शुक्ला ने बताया की जिले के किसानों को सरसो फसल की बुआई 15 नवम्बर के पहले पूर्ण करने की सलाह दी जा रही है। कृषक गण खेत की जुताई उपरांत तीन दिवस के अन्दर फसल की बुवाई करें, ताकि भूमि में नमी होने के कारण बीज का अंकुरण जल्दी हो सके। चने में बीज उपचार अवश्य करें, इसके लिये कार्बेंडाजीम दवा 1.5 ग्राम प्रति किलो बीज एवं राइजोबियम कल्चर 6 से 10 ग्राम तथा ट्रायकोडर्मा पाउडर 6 से 10 ग्राम प्रति किलो बीज की दर से उपचारित करें। चने के जिन खेतों में उकठा एवं कॉलर राट बिमारी का प्रकोप प्रति वर्ष होता है, वहां चने के स्थान पर गेंहू, तिवड़ा, कुसूम एवं अलसी की बुवाई करें।

    उप संचालक कृषि ने बताया की उतेरा फसल हेतु तिवड़ा बीज, सरसों बीज मिनिकिट एवं गेहूं बीज सभी विकासखंडों में उपलब्ध करा दिया गया है। किसान केंद्रों में संपर्क कर बीज प्राप्त कर सकते है। कृषकगण स्वयं का बीज भी उपयोग कर सकते है। मसूर बीज मिनीकिट जिले में पहली बार मंगाया गया है।

    जिले की समितियों में गेहूं उंची किस्म दर 3425 रू. प्रति क्विंटल, बौनी किस्म दर 3400 रू.प्रति क्वि, चना समस्त किस्में दर 7500 रू. प्रति क्वि., मटर समस्त किस्में दर 8300 रू. प्रति क्वि.,मसूर समस्त किस्में दर 8000 रू. प्रति क्वि., तिवड़ा समस्त किस्में दर 5000 रू. प्रति क्वि.,सरसो समस्त किस्में दर 7000 रू. प्रति क्वि. अलसी समस्त किस्में दर 6000 रू. प्रति क्वि.,कुसुम समस्त किस्में दर 6500 एवं मूंगफली समस्त किस्में दर 8200 रू. प्रति क्विंटल में उपलब्ध है। उप संचालक ने बताया की विभाग से संबंधित योजनाओं में कोई भी समस्या हो तो जिले के किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या विकासखंडों में संचालित कृषि कार्यालय एवं उप संचालक कृषि कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleटीचर नीड एनालिसिस का प्रशिक्षण सम्पन्न…
    Next Article डी.ए.वी पब्लिक स्कूल दीपका में हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम सायबर क्राइम,अवैध नशे ,सामान्य कानून सहित यातायात नियमो महिला सुरक्षा एवं अभिव्यक्ति ऐप के बारे में दी गई जानकारी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    घर में सात घोड़ो की तस्वीर लगाते हुए न करें ये गलती, वास्तु गुरु से जानें सही दिशा और नियम…

    August 23, 2026

    तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें: मुख्यमंत्री साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल…

    August 23, 2026

    ब्राह्मणों के अपमान पर रामदेव का बड़ा बयान, बोले- SC/ST के अपमान को गलत मानते हैं तो इन लोगों का अपमान भी संविधान के खिलाफ…

    August 23, 2026

    सावन का आखिरी सोमवार कल, नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और विशेष उपाय…

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • घर में सात घोड़ो की तस्वीर लगाते हुए न करें ये गलती, वास्तु गुरु से जानें सही दिशा और नियम…
    • तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें: मुख्यमंत्री साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल…
    • ब्राह्मणों के अपमान पर रामदेव का बड़ा बयान, बोले- SC/ST के अपमान को गलत मानते हैं तो इन लोगों का अपमान भी संविधान के खिलाफ…
    • सावन का आखिरी सोमवार कल, नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और विशेष उपाय…
    • सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?