Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रेबीज वाले कुत्ते के काटने पर जरा सी देरी मे हो सकती है मौत, जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    रेबीज वाले कुत्ते के काटने पर जरा सी देरी मे हो सकती है मौत, जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी…

    By Tv 36 HindustanJune 14, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- आए दिन ऐसी खबरें सुनने को मिलती है जब रेबीज के कारण कई लोगों की मौत हो जाती है. रेबीज जानवरों से होने वाला एक तरीके का इंफेक्शन है, जो उनके काटने पर इंसानों में भी फैल सकता है और अगर समय रहते रेबीज का इलाज नहीं करवाया जाए, तो ये खतरनाक रूप भी ले सकता है. कई मामलों में रेबीज से लोगों की मौत तक हो जाती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि रेबीज का कुत्ता काटने के कितने समय बाद मौत का खतरा सबसे ज्यादा होता है और आप कैसे इससे बचाव कर सकते हैं.

    14 साल के बच्चे की रेबीज से गई थी जान
    साल 2023 में दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में रेबीज की वजह से 14 साल के बच्चे की मौत हो गई थी. इस दिल दहला देने वाली खबर ने लोगों को अंदर तक जग छोड़ कर रख दिया था. दरअसल बच्चे को 1 महीने पहले कुत्ते ने काटा था. समय पर इलाज नहीं हुआ जिसकी वजह से रेबीज का इन्फेक्शन बढ़ता चला गया. कुछ दिनों बाद बच्चों में अजीबोगरीब लक्षण नजर आने लगे, और वह हवा पानी से भी डरने लगा था. जब तक घरवालों ने डॉक्टर को दिखाया काफी देर हो चुकी थी और इस वजह से बच्चे की जान चली गई.

    क्या होता है रेबीज ?
    रेबीज नामक संक्रमण मुख्य रूप से जानवरों में पाया जाता है, लेकिन संक्रमित पशुओं से यह वायरस इंसान के शरीर में भी जा सकता है. जब कोई रेबीज से संक्रमित पशु मनुष्य को काट लेता है या उसकी लार के संपर्क में आता है, तो इससे यह वायरस इंसान को भी हो सकता है. आमतौर पर इसके लक्षण एक से तीन महीने में दिखाई देते हैं. इस समय में अगर इसका इलाज नहीं किया जाए और प्रॉपर इंजेक्शन नहीं लगाए जाए, तो इससे मौत का खतरा भी हो सकता है.

    किन-किन जानवरों से फैल सकता है रेबीज ?
    अब बात आती है कि रेबीज किन जानवरों में पाया जाता है, जिससे हमें बचाव करना चाहिए? तो डॉक्टर बताते हैं कि रेबीज की बीमारी आमतौर पर कुत्ते, बंदर, बिल्ली में सबसे ज्यादा पाई जाती है, क्योंकि यह इंसानों के आसपास रहते हैं, इसलिए उनके काटने से इंसानों में रेबीज फैलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है.

    जानवर काटे तो सबसे पहले क्या करें ?
    यदि आपको कोई कुत्ता, बिल्ली या बंदर काट लेता है तो सबसे पहले उस जगह को अच्छी तरीके से धोना चाहिए. इसके लिए आप साबुन या डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं, अगर जख्म बहुत ज्यादा गहरा है तो पहले साबुन से धोएं, उसके बाद बीटाडीन मलहम लगाएं और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. रेबीज की प्रॉपर वैक्सीनेशन, एंटीबॉडी और टिटनेस का इंजेक्शन जरूर लगवाएं. किसी भी जानवर के काटने के 24 घंटे के अंदर आपको वैक्सीन जरूर लगवाना चाहिए और इसके चार से पांच डोज का कोर्स पूरा करना चाहिए. कुत्ते के काटने के बाद पांच इंजेक्शन लगाने की जरूरत पड़ती है.

    रेबीज के मुख्य लक्षण
    रेबीज के मुख्य लक्षणों में दर्द होना, थकावट महसूस होना, सिर दर्द, बुखार, मांसपेशियों में जकड़न, चिड़चिड़ापन, एग्रेसिव नेचर, अजीबो गरीब हरकतें करना, लकवा मारना, मुंह से लार टपकना, आंसू ज्यादा बहाना, तेज रोशनी या आवाज से चिढ़ना, बोलने में तकलीफ होना आदि चीज शामिल हो सकती हैं.

    Post Views: 1,435

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकौन लोग नहीं कर सकते रक्तदान, क्या है इसके पीछे का कारण, जाने…
    Next Article मॉर्निंग की चटपटी और आज 14 जून की 5 टॉपअप खबरें इन जोरदार झटको के साथ…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कंगाल को भी मालामाल बना सकता है पक्षियों का दाना-पानी बस ध्यान रखें ज्योतिष के ये जरूरी नियम…

    June 3, 2026

    अब इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, काफिले में शामिल हुई ये वाहन…

    June 3, 2026

    चेहरे की लालिमा के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानिए घरेलू उपाय और बचाव के शानदार तरीके…

    June 3, 2026

    आखिर महिलाओं में क्यों होती है खून की कमी जानिए लक्षण, कारण और बचाव के तरीके…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कंगाल को भी मालामाल बना सकता है पक्षियों का दाना-पानी बस ध्यान रखें ज्योतिष के ये जरूरी नियम…
    • अब इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, काफिले में शामिल हुई ये वाहन…
    • चेहरे की लालिमा के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानिए घरेलू उपाय और बचाव के शानदार तरीके…
    • आखिर महिलाओं में क्यों होती है खून की कमी जानिए लक्षण, कारण और बचाव के तरीके…
    • मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने सीएमने वितरित की आधुनिक सामग्री…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?