Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मॉर्निंग की चटपटी और आज 14 जून की 5 टॉपअप खबरें इन जोरदार झटको के साथ…
    समाचार

    मॉर्निंग की चटपटी और आज 14 जून की 5 टॉपअप खबरें इन जोरदार झटको के साथ…

    By Tv 36 HindustanJune 14, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए इटली पहुंच चुके हैं। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। पीएम मोदी G-7 समिट में शिरकत करेंगे। उधर, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 मापी गई है। गनीमत रही कि कहीं से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। दिल्ली के चांदनी चौक में नई सड़क स्थित दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। वहीं बात करें दिल्ली के मौसम की तो गर्मी से लोग हलकान हैं। पारा 47 डिग्री के करीब पहुंचता दिख रहा। जानिए टॉप 5 खबरें डिटेल में।

    पीएम मोदी पहुंचे इटली, G-7 समिट में करेंगे शिरकत
    लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली विदेश यात्रा पर इटली पहुंचे हैं। जी-7 समिट में शिरकत करने के लिए पीएम मोदी इटली गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इटली पहुंचा। विश्व नेताओं के साथ सार्थक चर्चा में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं। साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना और उज्जवल भविष्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।’

    भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले 45 भारतीयों के शव को कुवैत से लाया जा रहा कोच्चि
    कुवैत की एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 45 भारतीयों की मौत हो गई। जिस तरह से ये घटना हुई वो सन्न करने वाली है। इस अग्निकांड में मारे गए 45 भारतीयों के शवों को लेकर इंडियन एयरफोर्स का एक विशेष विमान कोच्चि के लिए उड़ान भर चुका है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, जिन्होंने तेजी से वापसी सुनिश्चित करने के लिए कुवैती अधिकारियों के साथ समन्वय किया। वो भी इस विमान में सवार हैं। इस बात की जानकारी कुवैत स्थित भारतीय दूतावास की ओर से दी गई है।

    हिमाचल प्रदेश में तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
    भूकंप के झटकों से हिमाचल प्रदेश की धरती हिली है। आज तड़के सुबह कई क्षेत्रों में ये झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है। फिलहाल, किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भूकंप आने की पुष्टि की है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, आज सुबह तड़के 3 बजकर 39 मिनट पर भकूंप के झटके महसूस किए गए। भकूंप का केंद्र भी कुल्लू जिला ही था। लोग सोए हुए थे जब अचानक भूकंप के झटकों से हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए।

    दिल्ली में तपती गर्मी से राहत नहीं, आज छाए रहेंगे बादल
    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा तेजी से ऊपर जा रहा है। कई दिनों से जारी लू का असर अभी भी जारी है। पीतमपुरा और पूसा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, लू से 19 जून तक राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर लू का प्रकोप रह सकता है। दिल्ली के लोगों को अभी मॉनसून के लिए इंतजार करना होगा।

    दिल्ली के चांदनी चौक स्थित दुकान में आग, कोई हताहत नहींराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदनी चौक के नई सड़क स्थित एक दुकान में आग लगने हड़कंप मच गया। तुरंत ही घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कवायद में जुट गई। अग्निशमन अधिकारी आर.के. यादव ने बताया कि आग बुझाने का काम जारी है। हालांकि, अभी इसमें समय लगेगा। इमारत का एक हिस्सा गिर गया है जिसके नीचे आग दब गई है.

    Post Views: 685

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरेबीज वाले कुत्ते के काटने पर जरा सी देरी मे हो सकती है मौत, जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी…
    Next Article यूपी, केरल समेत इन राज्य के इतने लोगों की हुई मौत, आज आ रहे कुवैत अग्निकांड में मारे गए इन भारतीयों के शव…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कंगाल को भी मालामाल बना सकता है पक्षियों का दाना-पानी बस ध्यान रखें ज्योतिष के ये जरूरी नियम…

    June 3, 2026

    अब इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, काफिले में शामिल हुई ये वाहन…

    June 3, 2026

    चेहरे की लालिमा के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानिए घरेलू उपाय और बचाव के शानदार तरीके…

    June 3, 2026

    आखिर महिलाओं में क्यों होती है खून की कमी जानिए लक्षण, कारण और बचाव के तरीके…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कंगाल को भी मालामाल बना सकता है पक्षियों का दाना-पानी बस ध्यान रखें ज्योतिष के ये जरूरी नियम…
    • अब इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, काफिले में शामिल हुई ये वाहन…
    • चेहरे की लालिमा के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानिए घरेलू उपाय और बचाव के शानदार तरीके…
    • आखिर महिलाओं में क्यों होती है खून की कमी जानिए लक्षण, कारण और बचाव के तरीके…
    • मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने सीएमने वितरित की आधुनिक सामग्री…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?