9 से 15 अगस्त तक चलेगा कार्यक्रम
ओड़गी – पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा की उपस्थिति व भाजपा मंडल अध्यक्ष ओड़गी राजेश तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ओड़गी में बैठक आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पर्व गृहमंत्री ने कहा कि आजादी के 75 वें वर्ष पर पूरे भारत में अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा।

इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने जिला वासियों में राष्ट्र और देशभक्ति की भावना जागृत कर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है।इस मौके पर लवकेश पैकरा ,अशोक सिंह महेश्वर पैकरा,सत्यनारायण पैकरा ,प्रवीण गुर्जर , केशव प्रसाद सिंह,खुलेशवर राजवाड़े,दुर्गा प्रसाद गुप्ता ,शिव कुमार राजवाडे, मोहन राम राजवाड़े,संधारीराम यादव, विजय गुर्जर ,अरुण कुमार सिंह, उमेश्वर गुर्जर ,सोहन राम, सुधीर चौबे, विनीता यादव ,संतोष सिंह जगदेव यादव ,श्याम लाल गुर्जर, नरेश जायसवाल, रावेन्द्र जायसवाल,कुंजलाल, शिवलाल, बृजराज गुर्जर, बंसलाल सिंह, गौरी सिंह, व भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।