Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विकास फ़ोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, के विकास कार्यों की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत बरपाली में
    खेल

    विकास फ़ोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, के विकास कार्यों की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत बरपाली में

    By Tv 36 HindustanDecember 29, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा छत्तीसगढ़ सरकार के सफ़लतम तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों की विकास फोटो प्रदर्शनी लगाई जा रही हैं। आज विकासखण्ड करतला के ग्राम पंचायत बरपाली के साप्ताहिक हाट-बाजार में एक दिवसीय विकास फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गयी।

    इस प्रदर्शनी के माध्यम से बरपाली सहित आसपास के गांव सरगबुंदिया, डोंगरा, सलिहाभाठा में रहने वाले लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर विकास फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में पहुंचकर ग्रामीण जनों ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली तथा योजनाओं से होने वाले लाभ के बारे में जानकर जागरूक हुए। ग्राम पंचायत बरपाली के मितानिनों ने विकास फोटो प्रदर्शनी में पहुंचकर सभी योजनाओं के फोटो युक्त पैनल को देखा। मितानिनों ने कहा कि विकास प्रदर्शनी के आयोजन से हमारे गांव के लोगों सहित आसपास के गांव के लोग भी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

    राज्य शासन द्वारा बरपाली को तहसील का दर्जा दिए जाने पर ग्रामीणों ने शासन का आभार भी प्रकट किया। बरपाली के ग्रामीणों ने कहा कि बरपाली को पूर्ण तहसील बनाये जाने से राजस्व संबंधी मामलों में लोगों को सहूलियत हो रही है। बरपाली के हाट बाजार में आये ग्राम सलिहाभाटा के किसान राम लाल ने विकास प्रदर्शनी में आकर योजनाओ की जानकारी ली। योजनाओं की जानकारी मिलने से ग्रामीण जन योजनाओं का लाभ लेने जागरूक हो रहे हैं। गोधन न्याय योजना के तहत सरकार के गोबर खरीदने की नीति को सराहनीय। किसान राम लाल ने योजना के फायदे की जानकारी लेकर अन्य लोगों को भी बताने की बात कही।

    प्रदर्शनी में आए बरपाली के बुजुर्ग किसान चमार सिंह कैवर्त ने किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकर राज्य सरकार का धन्यवाद भी किया। शासन द्वारा वनवासियों को वनोपजों का उचित दाम दिया जा रहा हैं। इससे आदिवासियों को आर्थिक लाभ हो रहा है। राज्य सरकार ने किसानों और सभी नागरिकों के हित के लिए योजनाओं को लागू किया है जिससे प्रदेशवासी लाभान्वित हो रहे हैं। साप्ताहिक बाजार में लगे विकास फोटो प्रदर्शनी में योजनाओं से संबंधित पाम्प्लेट, पुस्तको का वितरण भी किया गया। जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानने के लिए ग्रामीणों ने उत्सुकता और जिज्ञासा के साथ योजनाओं के पुस्तकों को पढ़ने के लिए अपने पास रखे।

    विकास फ़ोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासन के तीन वर्षों के कार्याे को फोटो के माध्यम से लोगों को बताया गया। इस विकास फोटो प्रदर्शनी का ग्रामीण और युवाओं ने अधिक संख्या में आकर अवलोकन किया। ग्राम बरपाली में लगाए गए विकास फोटो प्रदर्शनी में छत्तीगसढ़ शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, नये तहसीलों का गठन, महिला उत्थान के लिए संचालित योजनाएं, लघु वनोपज की खरीदी, तेंदुपत्ता संग्रहण, गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर की खरीदी, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, किसानों को न्याय योजना के माध्यम से धान का प्रति क्विंटल के दर बससे वाजिब दाम का भुगतान, मनरेगा, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजनाओं और उससे राज्य में लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी तथा लोगों को इन योजनाओं से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया गया।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेमिनार का आयोजन…
    Next Article जिले के आत्मानंद स्कूलों में शिक्षको एवं सहायक ग्रेड पदों के लिए नियुक्ति आदेश जारी 10 जनवरी तक दर्ज कराना होगा उपस्थिति
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा जानिए गुरु पूजन की सही विधि, धार्मिक महत्व…

    July 29, 2026

    किसानों का भारी बवाल कृषि मंत्री के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप…

    July 29, 2026

    खेल पुरस्कारों, सम्मानों, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, प्रेरणा निधि और डाइट-मनी के लिए आवेदन आमंत्रित…

    July 29, 2026

    मानसून में अचार को ऐसे रखें सुरक्षित इन आसान उपायों से महीनों तक बना रहेगा स्वाद और ताजगी…

    July 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा जानिए गुरु पूजन की सही विधि, धार्मिक महत्व…
    • किसानों का भारी बवाल कृषि मंत्री के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप…
    • खेल पुरस्कारों, सम्मानों, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, प्रेरणा निधि और डाइट-मनी के लिए आवेदन आमंत्रित…
    • मानसून में अचार को ऐसे रखें सुरक्षित इन आसान उपायों से महीनों तक बना रहेगा स्वाद और ताजगी…
    • राज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अब राष्‍ट्रीय गीत का अपमान करना पड़ेगा भारी, हो सकती है इतने साल तक की जेल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?