नई दिल्ली:– ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। आरोपी समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की थी, जिस पर आज सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी की जमानत याचिका का विरोध करते हुए उसे निरस्त करने की मांग रखी थी। इससे पहले पुलिस समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर चुकी है।
