
रिपोटर सूरज:साहू Tv36 hindushtan
पथरिया – सेवा सहकारी समिति मर्यादित धरदेई बावली के 649 किसानों का 10 वर्षो के लंबे समय के बाद इंतेज़ार खत्म हुआ। जिससे क्षेत्र के किसानों में प्रसन्नता देखने को मिली ।
अपनी राशि मिलने की उम्मीद छोड़ चुके किसानो ने चेक प्राप्त करते हुए भुपेश है तो भरोसा है के नारे लगाए ।विदित हो कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सरगांव से सम्बद्ध सेवा सहकारी समिति धरदेई बावली अंतर्गत पूर्व में बचत बैंक संचालित थी। जिसे अनियमितता के कारण वर्ष 2013 में ही बंद कर दिया गया था । सहकारी समिति के बंद हो जाने से यहाँ के बचत खाता धारकों के धान , मनरेगा समेत अन्य राशियां खाते में ही रह गई। सहकारी समिति के खाते में राशि के अभाव के कारण क्षेत्र के 649 किसानो की 7834116 रुपये (अठहत्तर लाख चौतीस हजार एक सौ सोलह रुपए) की अमानत राशि लंबित रह गई।
उसी वर्ष तत्कालीन सोसायटी प्रबंधक मोहन पटेल की आकस्मिक मृत्यु हो जाने से किसानों की परेशानियां और भी बढ़ गई। संबंधित किसान सोसायटी , सहकारी बैंक और दफ्तरों के चक्कर काटने लगे , लेकिन कही भी उनका निराकरण नही हो सका। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों की उम्मीद जगी ।समिति संचालक मंडल के सदस्यों द्वारा प्रस्ताव तैयार कर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर से निहित शर्तो के आधार पर लोन की मांग की गई। जिस पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने 40 लाख रुपये की वर्तमान में स्वीकृति प्रदान करते हुए शेष राशि जल्द ही जारी करने का आश्वासन दिया ।
कार्यक्रम आयोजित कर हुआ चेक वितरण -किसानो को चेक वितरण करने के लिए सेवा सहकारी समिति धरदेई बावली के पदाधिकारियो एवं सदस्यों द्वारा जमा रुपये वितरण कार्यक्रम आहूत किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रुप में जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक उपस्थित रहे , वही कार्यक्रम की अध्यक्ष क्षेत्र के छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला ने की। अतिथियो ने राष्टपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र में माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुवात की। तत्पश्चात अतिथियो का स्वागत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।
मुख्य अतिथि प्रमोद नायक ने सभी किसान भाइयों को जमा रुपए वापस मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला और पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेतराम साहू ने लगातार यह बचत रुपये किसानो को दिलाने के लिए प्रयास किया है और आज माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार आज चेक वितरण करने उपस्थित हुए है।वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिल्हा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि केवल एक ही मुख्यमंत्री है जो किसानो के दर्द समझ कर उन्हें राहत देने के लिए लगातार प्रयत्नशील है।बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य और वरिष्ठ नेता दिलीप कौशिक ने कहा कि आज क्षेत्र के किसानों की सोई हुई उम्मीद को फिर से ताकत मिली है और
इसके लिए हम सभी प्रदेश की कांग्रेस सरकार के आभारी रहेंगे ।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजा ठाकुर , जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नेतराम साहू , युवा कांग्रेस अध्यक्ष विनोद साहू , वरिष्ठ नेता दिलिप कौशिक , पार्षद मनोज निषाद , दीपक साहू , मुकेश मिरी , युगल वर्मा , कमलेश साहू , तोपसिंह राजपुत , बावली सरपंच सुमित्रा देवांगन , विश्वनाथ देवांगन , ओमप्रकाश राजपूत , ओमप्रकाश साहू , तानिष कुर्रे , गुलाब टंडन , धरदेई सरपंच सुशीला साहू , आकाश दिव्य समेत सेवा सहकारी समिति के सदस्य , ग्रामवाशी समेत किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।13 अप्रैल तक 649 किसानो को मिलेगी राशि -मंगलवार के दिन राशि वितरण कार्यक्रम में क्षेत्र के 20 किसानो को 1498384 रुपये ( चौदह लाख अठानवे हजार तीन सौ चौराशी रुपयों ) का चेक वितरण किया गया।
शेष किसानों को 13 अप्रैल तक राशि का वितरण कर दिया जाएगा। मंगलवार के दिन चेक प्राप्त करने वालो में प्रेमलाल बावली , बोगलि बावली , गायत्री धरदेई , राजकुमार खरसोला , विनिता रामतला , गीता रामतला ,हीरालाल बावली , सुकवारा खरसोला, बाबूलाल रोहराकला ,गौरी बावली एवं अन्य शामिल रहे।