नई दिल्ली:– रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 में 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को हराकर इस सीजन की चैंपियन टीम बनी थी। इसके ठीक 1 दिन बाद यानी 2 जून को RCB के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पत्नि अनुष्का संग वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे हैं।
गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर आईपीएल के खिताब पर लगातार दो बार कब्जा जमाया था। इस जीत के 48 घंटों के अदंर ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वृंदावन जाना उनकी प्रेमानंद महाराज के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है। इससे पहले IPL 2026 के दौरान अक्षय तृतीया के बीच भी विराट-अनुष्का को यहां देखा गया था।
प्रेमानंद महाराज की शरण में विराट-अनुष्का
अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर विराट कोहली बीते कुछ वक्त से प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कई बार विराट कोहली को वृंदावन आते हुए देखा गया है। विराट और प्रेमानंद महाराज के वीडियो आएदिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। फिलहाल अब विराट कोहली एक बार फिर से आईपीएल 2026 में चैंपियन बनने के बाद यहां पर आए हैं।
वृंदावन आकर विराट कोहली व पत्नि अनुष्का ने प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए और उनसे हमेशा की तरह आर्शीर्वाद भी लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट-अनुष्का ने आज सुबह यमुना किनारे करीब 4 बजे महाराज से उनके एकांतवास में मुलाकात की। इस खास मुलाकात के बाद विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के गुरु से भी मिले।
45 मिनट तक हुई मुलाकात
यमुना तट पर स्थित अपनी कुटिया में प्रेमानंद महाराज ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से मुलाकात की। दोनों ने करीब 45 मिनट तक आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान विराट और अनुष्का नंगे पैर पहुंचे थे। उनके गले में तुलसी की माला और माथे पर तिलक भी नजर आया, जिससे उनकी श्रद्धा और भक्ति साफ झलक रही थी।
