कौशल प्रजापति
सूरजपुर : जिले में गजराज के मौत के बाद जंगली हाथियों ने चेन्द्रा और जाज में घर क्षतिग्रस्त कर दिए हैं जैसे शाम होता है वैसे जंगल से उतर कर घर को क्षतिग्रस्त कर देता है।
और कई किसानों के धान की फसल को पूरी तरह से बर्बाद करके छोड़ दे रहे हैं। कोई कहा नहीं जा सकता है यह जंगली गजराज कितने दिनों तक यहां आते जाते रहेंग। जिंदल लाल पण्डो एवम सहोद्री सिंह के घर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है।

और रामचंद्र पण्डो, हरकलाल पण्डो का घर भी छतिग्रस्त किए हैं, घर को कोई कहा नहीं जा सकता कि घर है या कोई पूरा खंडर इस टाइप का हाथियों ने आतंक मचाया है।
ग्राम चेन्द्रा के ब्योरा मोह्हले में हाथियों ने पन्द्रह से बीस किसानों का फसल को पूरी तरह से खराब हो चूका है। वन रक्षक अखिलेश सिंह मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को सलाह दे रहे हैं की इन हाथों से संभल कर रहना और जैसा शाम होता है घर से मत निकलना।

जिला पंचायत सदस्य लवकेश पैकरा, उप सरपंच विकाश गुर्जर, पूर्व सरपंच नधीर पैकरा, सूर्य प्रताप सिंह, विश्रंजन गुर्जर, राम कुमार राजवाड़े, अजय राजवाड़े,लाल साय सिंह, राम रतन पैकरा, लाल जी पण्डो, ग्रामीणजन सक्रिय रहें।