Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगले दस दिन में पूरी हो धान खरीदी की सभी तैयारियां: कलेक्टर डॉ. भुरे के निर्देंश
    समाचार

    अगले दस दिन में पूरी हो धान खरीदी की सभी तैयारियां: कलेक्टर डॉ. भुरे के निर्देंश

    By Tv 36 HindustanOctober 12, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में विभागीय कामकाज की हुई समीक्षा लोगों से सीधे जुड़े कामों में तेजी लाने के भी दिए निर्देंश* रायपुर / अगले महीने की एक तारीख से प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो जाएगी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए सभी तैयारियां 20 अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देंश अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिला स्तरीय सभी विभागीय अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की और आमजनों के हित एवं सुविधा से जुड़े कामों में तेजी लाने के निर्देंश दिए। बैठक में कलेक्टर ने आगामी धान खरीदी के लिए बारदानों की उपलब्धता और आवश्यकता की जानकारी ली।

    डॉ.भुरे ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिले के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी केन्द्रो में साफ-सफाई, कम्प्यूटर की व्यवस्था,धान का बारिश से बचाव की व्यवस्था,सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने उपस्थित सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों और तहसीलदारों को भी अपने क्षेत्रों के धान खरीदी केन्द्रों का जानकारी रखने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा, वन मण्डलाधिकारी विष्वेश कुमार सहित सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में कलेक्टर ने चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर निवेशकों की राशि जल्द से जल्द लौटानें के लिए प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देंश दिए। उन्होंने चिटफंड कंपनियों की संपत्तियों का पता कर उनकी नीलामी प्रक्रिया भी तेजी से करने के निर्देश दिए।

    डॉ. भुरे ने औषधी निरीक्षकों को लगातार मेडिकल दुकानों और स्टॉकिस्ट केन्द्रों का निरीक्षण कर प्रतिबंधित नशीली दवाओं और ड्रग्स की बिक्री पूरी तरह से रोकने के भी निर्देंश दिए। कलेक्टर ने धान कटाई के बाद जिले के गौठानों में पैरादान के लिए अभियान चलाने के लिए भी कहा। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य सड़कों पर जानवरों के बैठनें को भी रोकने के लिए विशेष कार्रवाई करने के निर्देंश दिए। राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए डॉ. भुरे ने समय-सीमा के भीतर प्रकरणों को निराकृत करने को कहा।विवादित नांमातरण एवं बटवारा के समय-सीमा से बाहर प्रकरणों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए विशेष कार्य योजना बनाने के भी निर्देंश दिए। साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न सामाजिक संगठनों को रियायती दरों पर भूमि आवंटन के प्रकरणों को भी तेजी से निराकरण करने के निर्देंश दिए।

    डॉ. भुरे ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो अस्पतालों में उपलब्ध शव वाहनों की भी जानकारी ली।सीएससी स्तर से ऊपर के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त संख्या में सौ वाहनों की संख्या सुनिश्चत करने को कहा। जिले में सहकारी बैंक की नई शाखाएं शुरू करने के लिए जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से भी प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअधेड़ का रास्ता रोककर उससे नकदी लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article ईडी की कार्यवाही पर जिले के कद्दावर भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…

    May 9, 2026

    अल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया ये दमदार प्रोजेक्ट…

    May 9, 2026

    सावधान जिम से लौटने के बाद दिखें ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं बड़ी बीमारी…

    May 9, 2026

    शराब की प्लास्टिक बोतल योजना फेल सप्लाई व्यवस्था लड़खड़ाया प्रदेश में 65% घटा उत्पादन…

    May 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…
    • अल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया ये दमदार प्रोजेक्ट…
    • सावधान जिम से लौटने के बाद दिखें ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं बड़ी बीमारी…
    • शराब की प्लास्टिक बोतल योजना फेल सप्लाई व्यवस्था लड़खड़ाया प्रदेश में 65% घटा उत्पादन…
    • इस देश में गूंजा यजुर्वेद का मंत्र, राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस पर व्हाइट हाउस में हुआ शांति पाठ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?