Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अल्लू अर्जुन निभाएंगे ट्रिपल रोल दीपिका-रश्मिका समेत 7 एक्ट्रेसेस की एंट्री की चर्चा, जानें फिल्म की पूरी डिटेल…
    बॉलीवुड

    अल्लू अर्जुन निभाएंगे ट्रिपल रोल दीपिका-रश्मिका समेत 7 एक्ट्रेसेस की एंट्री की चर्चा, जानें फिल्म की पूरी डिटेल…

    By Tv36 HindustanAugust 31, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– अल्लू अर्जुन और ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। बड़े बजट की इस साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म में अल्लू अर्जुन तीन अलग-अलग किरदारों में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा फिल्म में कई बड़ी अभिनेत्रियों के शामिल होने की भी चर्चा है।

    ‘राका’ में ट्रिपल रोल में दिखेंगे अल्लू अर्जुन?
    मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन पहली बार किसी फिल्म में ट्रिपल रोल करते नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि उनके तीनों किरदार एक-दूसरे से काफी अलग होंगे।
    रिपोर्ट्स के अनुसार, इनमें से एक किरदार दिव्य योद्धा का होगा, जबकि दूसरा किरदार ग्रे या नेगेटिव शेड वाला बताया जा रहा है। तीसरे किरदार को लेकर अभी मेकर्स ने कोई जानकारी सामने नहीं रखी है। अगर यह खबर सही साबित होती है तो ‘पुष्पा’ स्टार का यह नया अंदाज उनके फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज हो सकता है।

    दीपिका और रश्मिका के किरदार भी होंगे खास
    ‘राका’ में फीमेल स्टारकास्ट को लेकर भी काफी चर्चा है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म में करीब सात अभिनेत्रियां महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई दे सकती हैं।
    बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण फिल्म में वैदिक काल की एक गर्भवती महिला का किरदार निभा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वह अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं।

    वहीं रश्मिका मंदाना को दीपिका के किरदार की रक्षक के तौर पर दिखाए जाने की बात कही जा रही है। कहानी में उनका किरदार दीपिका के किरदार की रक्षा करते हुए नजर आ सकता है।

    जाह्नवी कपूर से ऐश्वर्या लक्ष्मी तक
    फिल्म में जाह्नवी कपूर के भी अहम भूमिका में होने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिल्म में एक आदिवासी लड़की के लुक में नजर आ सकती हैं।

    इसके अलावा मलयालम अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी के किरदार को भी ग्रे और रहस्यमयी बताया जा रहा है। फिल्म की कहानी तीन अलग-अलग टाइमलाइन में आगे बढ़ने की बात कही जा रही है। इसमें अलग-अलग तरह के जीव-जंतु और अनोखे प्राणियों को भी कहानी का हिस्सा बनाया जा सकता है।

    सितंबर में शुरू होगा बड़ा एक्शन शेड्यूल
    रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग का अगला बड़ा शेड्यूल सितंबर में हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हो सकता है। इसके लिए एक विशाल सेट तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई है।

    बताया जा रहा है कि इस शेड्यूल में फिल्म के महत्वपूर्ण इंटरवल ब्लॉक की शूटिंग होगी। इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और ऐश्वर्या लक्ष्मी के एक्शन सीक्वेंस होने की चर्चा है।

    फिल्म में नजर आ सकते हैं कई बड़े सितारे
    ‘राका’ की संभावित स्टारकास्ट में मृणाल ठाकुर, राम्या कृष्णन, फेमिना जॉर्ज, नायला ग्रेवाल, योगी बाबू और जिम सर्भ जैसे नाम भी बताए जा रहे हैं।

    इसके अलावा विजय सेतुपति के फिल्म से जुड़ने की भी चर्चा है। वहीं शाहरुख खान के संभावित कैमियो को लेकर भी खबरें सामने आई हैं। हालांकि, इन दोनों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

    फिलहाल फिल्म की कहानी, पूरी स्टारकास्ट और किरदारों को लेकर मेकर्स की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए सामने आई इन खबरों को रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

    Post Views: 145

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज है बहुला चतुर्थी, जानें पूजा का शुभ समय और कब होगा चंद्रोदय…
    Next Article टीम इंडिया में डेब्यू का इंतजार, अब इंग्लैंड में दिखेगा आकिब नबी का जलवा श्रीलंका दौरे के बाद काउंटी में मिली जगह…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    कान्हा को आखिर क्यों लगता है 56 भोग गोवर्धन की इस कथा में छिपा है इसका रहस्य…

    August 31, 2026

    भारत कभी महाशक्ति बनने के पीछे नहीं भागा, टोरंटो में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, दिया मानवता का ये संदेश…

    August 31, 2026

    दिल्ली के बवाना में चॉकलेट का लालच देकर 3 साल की बच्ची से हैवानियत, CCTV फुटेज से पकड़ाया आरोपी बस ड्राइवर…

    August 31, 2026

    टीम इंडिया में डेब्यू का इंतजार, अब इंग्लैंड में दिखेगा आकिब नबी का जलवा श्रीलंका दौरे के बाद काउंटी में मिली जगह…

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कान्हा को आखिर क्यों लगता है 56 भोग गोवर्धन की इस कथा में छिपा है इसका रहस्य…
    • भारत कभी महाशक्ति बनने के पीछे नहीं भागा, टोरंटो में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, दिया मानवता का ये संदेश…
    • दिल्ली के बवाना में चॉकलेट का लालच देकर 3 साल की बच्ची से हैवानियत, CCTV फुटेज से पकड़ाया आरोपी बस ड्राइवर…
    • टीम इंडिया में डेब्यू का इंतजार, अब इंग्लैंड में दिखेगा आकिब नबी का जलवा श्रीलंका दौरे के बाद काउंटी में मिली जगह…
    • अल्लू अर्जुन निभाएंगे ट्रिपल रोल दीपिका-रश्मिका समेत 7 एक्ट्रेसेस की एंट्री की चर्चा, जानें फिल्म की पूरी डिटेल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?