Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महिलाओं को काम करने के सार्थक अनुभव प्रदान करने एमेजॉन का पाँचवां ऑल-वूमैन पार्टनर डिलीवरी स्टेशन की घोषणा
    राष्ट्रीय

    महिलाओं को काम करने के सार्थक अनुभव प्रदान करने एमेजॉन का पाँचवां ऑल-वूमैन पार्टनर डिलीवरी स्टेशन की घोषणा

    By Tv 36 HindustanNovember 17, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नयी दिल्ली 17 नवंबर। महिलाओं को काम करने के सार्थक अनुभव प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप ई कामर्स मार्केटप्लेस एमेज़ॉन इंडिया ने आंध्र प्रदेश में एक ऑल-वूमैन पार्टनर डिलीवरी स्टेशन का शुरू करने की घोषणा की।

    कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि गुंटूर जिले के पिडुगुरल्ला शहर में स्थित यह नया स्टेशन एमेज़ॉन के डिलीवरी सर्विस पार्टनर (डीएसपी) द्वारा संचालित किया जाएगा। यह स्टेशन अमेज़न के डीएसपी द्वारा तमिलनाडु, गुजरात और केरला में संचालित किए जा रहे मौजूदा चार ऑल-वूमैन डिलीवरी स्टेशनों के अलावा है। इस ऑल-वूमैन डिलीवरी स्टेशन का लॉन्च महिलाओं के लिए लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में अवसरों को बढ़ाने के लिए एमेज़ॉन इंडिया के प्रयासों में सहयोग करेगा तथा तथा विविधता, समानता और समावेशन (डीईआई) लाने की इसकी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा।

    डीएसपी प्रोग्राम अंतिम छोर का डिलीवरी मॉडल है, जहां एमेज़ॉन इंडिया मुख्यतः छोटे व मध्यम आकार के व्यवसायों (एसएमबी) के साथ साझेदारी करके एमेज़ॉन ग्राहकों को पैकेज पहुंचाता है। कई साझेदारों के लिए यह कार्यक्रम उनका पहला उद्यमशीलता का वेंचर होता है। वो समुदाय के अपने स्थानीय ज्ञान तथा एमेज़ॉन इंडिया द्वारा प्रदान की जा रही तकनीकी सहायता का इस्तेमाल कर ग्राहकों से किए वादे को सुगमता से पूरा करते हैं। इस कार्यक्रम ने न केवल एमेज़ॉन इंडिया को भारत में दूरदराज के इलाकों में अपनी पहुंच का विस्तार करने बल्कि एसएमबी के लिए वृद्धि के अवसर प्रदान करने में भी मदद की है। आज एमेज़ॉन इंडिया के पास 750 से ज्यादा शहरों में लगभग 1650 डिलीवरी सर्विस पार्टनर स्टेशन हैं, जो हजारों डिलीवरी एसोसिएट्स को रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं और कंपनी को सुगमता से देश में अंतिम छोर तक डिलीवरी का प्रबंधन करने में मदद करते हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन भी गिरा, लेकिन सेंसेक्स 60 हजार अंक से ऊपर टिकने में सफल
    Next Article शिक्षा के मंदिर में दबंगों द्वारा लैब का ताला तोड़कर कई रिकॉर्ड जलाई गई, शराब की बोतलें रखी गई
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 7,500 पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई, देखें डिटेल…

    September 11, 2026

    Su-57 पर भारत-रूस में होगी बड़ी डील मोदी-पुतिन की मुलाकात में बनेगी बात, पूर्व मेजर जनरल ने बताया पूरा प्लान…

    September 11, 2026

    इस खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि…

    September 11, 2026

    भारत ने बढ़ाई न्यूक्लियर ताकत 190 परमाणु हथियारों का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम के लिए तैयार कर रहा भंडार…

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 7,500 पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई, देखें डिटेल…
    • Su-57 पर भारत-रूस में होगी बड़ी डील मोदी-पुतिन की मुलाकात में बनेगी बात, पूर्व मेजर जनरल ने बताया पूरा प्लान…
    • इस खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि…
    • इन कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री साय…
    • हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?