
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देश भर के 80 नेताओं को जगह मिली है। इसमें पीएम मोदी, दिग्गज लालकृष्ण आडवाणी, एमएम जोशी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह का नाम शामिल है। MP के कैलाश विजयवर्गीय को फिर से राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।
नई कार्यकारिणी में मध्यप्रदेश के नेताओं को भी जगह मिली है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वीरेंद्र खटीक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वहीं मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है।
जारी सूची के मुताबिक छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को एक बार फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा छग से अजय चंद्राकर, सरोज पाण्डेय, लता उसेंडी को सदस्य बनाया गया है।