Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान…
    समाचार

    मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान…

    By Tv36 HindustanNovember 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सोमवार, का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। किसी राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है, तो किसी को पारिवारिक तनाव और अनावश्यक विवादों का सामना करना पड़ सकता है।

    मेष राशि वालों को करीबी लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है, जबकि मिथुन राशि के जातकों को कारोबार के विस्तार में चुनौतियां मिल सकती हैं। कन्या राशि वालों के लिए कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता के योग हैं।

    आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, आज का व्यापार भविष्यफल-
    मेष राशि
    मेष राशि के लोगों को उनके ही करीबी लोग मुश्किल समय में बीच मझधार में छोड़ सकते हैं। प्रियजनों से मुलाकात और बातचीत होगी। व्यावसायिक संबंधों से लाभ मिलने के योग हैं, हालांकि कार्यों में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।

    वृषभ राशि
    वृषभ राशि को भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए व्यावहारिक निर्णय लेना होगा। खानपान में संयम बरतना जरूरी होगा। कार्यों की अधिकता रह सकती है, लेकिन पहले से सोचे हुए काम पूरे होने के योग हैं।
    मिथुन राशि
    मिथुन राशि के जातको को कारोबार के विस्तार को लेकर कार्यस्थल पर खींचतान की स्थिति बन सकती है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दूर गए किसी मित्र के संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है।

    कर्क राशि
    कर्क राशि का कहीं दूर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। साझेदारी के काम में मनमुटाव होने की आशंका है। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी, लेकिन पारिवारिक तनाव परेशान कर सकता है।

    सिंह राशि
    सिंह राशि के जातको के अधिकारों में कटौती होने से मन में मलाल रह सकता है। कोई प्रिय सूचना मिलने से खुशी होगी। पड़ोसियों के साथ संबंधों में सुधार आएगा और रक्त संबंधियों से सहयोग मिलेगा।

    कन्या राशि
    कन्या राशि के जातको को मित्रों की सलाह पर अमल करने से काम आसान हो सकते हैं। सुख-सुविधा की वस्तुओं पर खर्च होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में मनमुताबिक सफलता मिलने के योग हैं।

    तुला राशि
    तुला राशि के जातको के जीवन में देनदारी के कारण आपसी विवाद बढ़ सकते हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और खानपान में संयम बरतें।

    वृश्चिक राशि
    वृश्चिक राशि के नजदीकी लोगों के कारण कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। अपनी बात प्रभावी तरीके से रखने का प्रयास करें। खास वस्तुओं का संग्रह होगा और पारिवारिक विवाद दूर होने के योग हैं।

    धनु राशि
    धनु राशि के लोग पुरानी उलझनों को सुलझाने में व्यस्त रह सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक विवाद दूर होने की संभावना है, लेकिन कामकाज में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।

    मकर राशि
    मकर राशि के रुके हुए काम पूरे कराने के लिए किसी की सिफारिश की जरूरत पड़ सकती है। अज्ञात भय और चिंता दूर होगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।

    कुंभ राशि
    कुंभ राशि के जीवन में अनावश्यक विवाद होने की आशंका है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

    मीन राशि
    मीन राशि के सामने बेहतर अवसर आ सकते हैं। धैर्य के साथ काम करना लाभकारी रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा, लेकिन अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। दिनचर्या व्यवस्थित बनी रहेगी।

    आज का व्यापार भविष्य
    कार्तिक कृष्ण अमावस्या और स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से गेहूं, जौ, चना, मूंग, उड़द, मोठ, सरसों, अरंडी, घी और तेल के भाव में तेजी रहने का संकेत है। वहीं कपास, रूई, सूत, पाट और बारदाना के भाव में सामान्य तेजी रह सकती है।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleISRO में अप्रेंटिसशिप का शानदार मौका ग्रेजुएट से ITI पास तक कर सकते हैं आवेदन, जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया…
    Next Article राम बने बांकेबिहारी तो भक्तों की लगी कतार, मथुरा में साल में एक बार मिलते हैं ये दुर्लभ दर्शन…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    दीपावली पर अयोध्या में उत्सव जारी, शनिवार को 30 लाख से ज्यादा दीप जले, ड्रोन से दिखी रामकथा…

    November 9, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ने दुनियाभर में मचाया तहलका, 4 दिन में इतने करोड़ के करीब पहुंची कमाई…

    November 9, 2026

    दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम…

    November 9, 2026

    राम बने बांकेबिहारी तो भक्तों की लगी कतार, मथुरा में साल में एक बार मिलते हैं ये दुर्लभ दर्शन…

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दीपावली पर अयोध्या में उत्सव जारी, शनिवार को 30 लाख से ज्यादा दीप जले, ड्रोन से दिखी रामकथा…
    • रणबीर कपूर की फिल्म ने दुनियाभर में मचाया तहलका, 4 दिन में इतने करोड़ के करीब पहुंची कमाई…
    • दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम…
    • राम बने बांकेबिहारी तो भक्तों की लगी कतार, मथुरा में साल में एक बार मिलते हैं ये दुर्लभ दर्शन…
    • मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?