नई दिल्ली:– घरेलू स्किन केयर उपायों में कच्चे दूध का इस्तेमाल सदियों से होता आया है। कच्चे दूध में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को साफ, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से त्वचा की रंगत भी निखरती है औऱ चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड (माइल्ड एक्सफोलिएटर), विटामिन A, D, B6, B12, कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है। चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से स्किन को गहराई से पोषण मिलता है और चेहरा पहले से ज्यादा चमकदार दिखता है।
कैसे लगाएं कच्चा दूध (Uses Of Raw Milk)
चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के लिए 1 कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध लें। कच्चे दूध को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे पर 5 मिनट हल्के हाथ से मसाज करें। मसाज करने के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धोकर सूखा लें और मॉइश्चराइजर लगाएं। यह स्किन को डीप क्लीन करता है।
दूध और शहद
चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कच्चे दूध में शहद मिलाकर लगाना फायदेमंद होता है। 1 कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध और 1 चम्मच शहद दोनों मिलाकर चेहरे पर लगाएं। दूध और शहद को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगे रहने दें। बाद में चेहरे को नॉर्मल पानी से धोकर सुखा लें। चेहरे पर कच्चा दूध और शहद लगाने से त्वचा चमकदार और मुलायम बनती है।
कच्चा दूध चेहरे से धूल, पसीना और मेकअप के कण आसानी से हटा देता है। अगर आप रोज शाम को कॉटन में दूध लेकर चेहरे पर लगाएं, तो कुछ दिनों में त्वचा साफ महसूस होती है।
दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड हल्का एक्सफोलिएशन की तरह काम करता है। इससे डेड स्किन हटती है और चेहरा थोड़ा ज्यादा फ्रेश दिखता है।
धूप से त्वचा काली पड़ गई हो, तो दूध में थोड़ा नींबू मिलाकर लगाने से टैनिंग कम होने में मदद मिल सकती है।
कच्चा दूध त्वचा को हल्की नमी देता है, जिससे चेहरे पर कसाव महसूस होता है। इससे फाइन लाइन्स के लुक में भी थोड़ा सुधार दिख सकता है, हालांकि कच्चा दूध एंटी एजिंग की तरह काम नहीं करता है।
कच्चे दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की ऊपरी परत पर मौजूद डेड स्किन को हटाता है और नई त्वचा को बाहर लाता है, जिससे डार्क स्पॉट्स धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं।
धूप में निकलने से होने वाली टैनिंग और उसके कारण पड़ने वाले दागों को हटाने में भी कच्चा दूध कारगर है।
