Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » विधानसभा चुनाव 2026; रुझानों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी टीएमसी से आगे निकलती दिख रही, इन स्थानों पर भी बीजेपी…
    चुनाव

    विधानसभा चुनाव 2026; रुझानों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी टीएमसी से आगे निकलती दिख रही, इन स्थानों पर भी बीजेपी…

    By Tv36 HindustanMay 4, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में बीते महीने हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है. पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से आगे निकलती दिख रही है.

    डेटानेट के मुताबिक़ टीएमसी 111 सीटों पर और बीजेपी 145 सीटों पर आगे चल रही है.

    वहीं असम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कांग्रेस से काफ़ी आगे चल रही है. रुझानों के मुताबिक़ बीजेपी 66 और कांग्रेस 20 सीटों पर आगे है. तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की डीएमके 87 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि विपक्षी एआईएडीएमके 37 सीटों पर आगे है. एक्टर विजय की पार्टी टीवीके 21 सीटों पर आगे है.

    वहीं केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ़्रंट (यूडीएफ़) 50 और सत्तारूढ़ लेफ़्ट डेमोक्रेटिक फ़्रंट 39 सीटों पर आगे है.

    असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. तमिलनाडु में भी एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था.

    वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान हुआ था. अधिकतर लोगों की नज़रें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों पर हैं क्योंकि इस राज्य में कई एग्ज़िट पोल्स ने सत्तारुढ़ टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया है.

    वहीं असम और पुडुचेरी को लेकर आए अधिकतर एग्ज़िट पोल में बीजेपी की वापसी का अनुमान लगाया गया है.

    अगर केरल और तमिलनाडु की बात करें तो यहां पर अधिकतर एग्ज़िट पोल में यूडीएफ़ और डीएमके की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है.

    पश्चिम बंगाल पर सबकी निगाहें
    पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 में से 293 सीटों के नतीजे सोमवार को आएंगे क्योंकि फाल्टा सीट पर चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान कराने का फ़ैसला किया है.

    फाल्टा विधानसभा सीट के 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को मतदान होगा जबकि इसके नतीजे 24 मई को आएंगे.

    वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा की दो सीटों (मगराहट पश्चिम और डायमंड हार्बर) के 15 बूथों पर शनिवार दो मई को दोबारा मतदान हुआ था.

    पश्चिम बंगाल में बहुमत का आंकड़ा 148 सीट है. राज्य की सत्ता पर टीएमसी बीते 15 सालों से काबिज़ है. बीजेपी को उम्मीद है कि वह इस बार टीएमसी को सत्ता से हटा देगी.

    हालांकि पश्चिम बंगाल को लेकर आए अलग-अलग एग्ज़िट पोल्स अलग-अलग कहानियां कह रहे हैं. अधिकतर एग्ज़िट पोल में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर दिखाई गई है.

    इस बार का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (एसआईआर) की वजह से भी ख़ासी चर्चा में रहा.

    पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट से क़रीब 91 लाख वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं.

    यह संख्या राज्य के कुल मतदाताओं का लगभग 12% है, जो बीते साल अक्तूबर में एसआईआर शुरू होने के समय क़रीब 7.66 करोड़ थी.

    पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव आयुक्त मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया है कि मतगणना के लिए 77 केंद्र बनाए गए हैं.

    126 सीटों वाली असम विधानसभा में जीत का आंकड़ा 64 है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा लगातार तीसरी बार बीजेपी की जीत का दावा कर रहे हैं.

    वहीं, कांग्रेस का दावा है कि वह राज्य की सत्ता में लौटने जा रही है.

    हालांकि, असम के अधिकतर एग्ज़िट पोल्स में बीजेपी गठबंधन को बढ़त दिखाई गई है.

    केरल में क्या यूडीएफ़ की होगी वापसी?
    140 सीटों वाली केरल विधानसभा में लगातार 10 साल से वाम मोर्चा सत्ता में है.

    केरल विधानसभा चुनावों में अब तक ज़्यादातर दो-तरफ़ा मुक़ाबले देखने को मिले हैं.

    एग्ज़िट पोल्स में भी सत्तारुढ़ एलडीएफ़ और विपक्षी यूडीएफ़ के बीच मुक़ाबला दिखाया है जबकि अधिकतर एग्ज़िट पोल्स में यूडीएफ़ को बढ़त दिखाई गई है.

    हालांकि चुनाव से पहले राजनीतिक विश्लेषकों का अनुमान था कि इस बार के विधानसभा चुनाव में पहली बार एक मज़बूत ‘त्रिकोणीय मुक़ाबला’ हो सकता है.

    पिछले 10 साल से केरल की सत्ता संभाल रही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ़) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ़) के अलावा, इस चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) भी पूरी ताक़त से मैदान में उतरा था.

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार डीएमके और एआईएडीएमके गठबंधन के अलावा तीसरे दल ने भी अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराई है.

    यह दल तमिल सिनेमा के जाने-माने अभिनेता विजय का टीवीके है.

    तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों पर एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. यहां पर बहुमत का आंकड़ा 118 है.

    अधिकतर एग्ज़िट पोल ने तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन की बढ़त का अनुमान लगाया है.

    हालांकि, एक्सिस माई इंडिया जैसे एग्ज़िट पोल का अनुमान लगाया कि डीएमके गठबंधन और टीवीके के बीच कड़ी टक्कर रहेगी.

    पुडुचेरी में किसकी सरकार?
    बीते महीने चार राज्यों के साथ एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी मतदान हुआ था.

    पुडुचेरी में पहले से ही बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में है.

    पुडुचेरी विधानसभा की 30 सीटों के लिए बहुमत का आंकड़ा 16 है. अधिकतर एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन की बढ़त का अनुमान लगाया गया है.

    Views: 525
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआधार पर सुप्रीम कोर्ट की अहम सुनवाई आज; क्या अब केवल 6 साल तक के बच्चों के ही बनेंगे नए आधार कार्ड…
    Next Article यहां पर मुंडन कार्यक्रम में खाना खाने से 79 लोग हुए बीमार, फूड प्वाइजनिंग की आशंका जाने…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    शिवराज सिंह चौहान को मातृशोक: मां काशी बाई का निधन, छग दौरा हुआ स्थगित; इस गांव में होगा अंतिम संस्कार…

    October 30, 2026

    प्रदेश में EOW की सबसे बड़ी रेड; सुबह-सुबह इन कई ठिकानों पर छापा…

    October 30, 2026

    किसानों के खाते में पहुंचे ₹2,000, केंद्र सरकार ने जारी किए ₹18,680 करोड़; ऐसे चेक करें…

    October 30, 2026

    उत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न, दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश से और गिरा पारा, ठंड बढ़ने के आसार…

    October 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • शिवराज सिंह चौहान को मातृशोक: मां काशी बाई का निधन, छग दौरा हुआ स्थगित; इस गांव में होगा अंतिम संस्कार…
    • प्रदेश में EOW की सबसे बड़ी रेड; सुबह-सुबह इन कई ठिकानों पर छापा…
    • किसानों के खाते में पहुंचे ₹2,000, केंद्र सरकार ने जारी किए ₹18,680 करोड़; ऐसे चेक करें…
    • उत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न, दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश से और गिरा पारा, ठंड बढ़ने के आसार…
    • ISRO NVS-03 Launch: भारत को मिलेगी मजबूत स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम, जानिए GPS से कितना अलग है है ये NavIC…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?