Author: Tv36 Hindustan

नई दिल्ली:– कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत की विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि “मैं देश नहीं झुकने दूँगा” आज जो हो रहा है, वो बिलकुल उसका उल्टा है। दो ताज़ा उदाहरण 5 साल से लगा चीनी कंपनियों पर बैन हटाया जा रहा है। गलवान में भारतीय वीर सैनिकों ने जो आहुति दी, उनके बलिदान का अपमान तो मोदी जी चीन को क्लिन चीट (CLEAN CHIT) थमाकर किया था। अब चीनी कंपनियों के लिए “लाल कार्पेट” बिछाकर, वो ये दिखा रहे हैं…

Read More

छत्तीसगढ़ :– रायगढ़ नगर निगम ने आवारा कुत्तों के प्रबंधन को लेकर ऐसा कदम उठाया है, जिसने शहर से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है। नसबंदी ऑपरेशन के बाद कमजोर हो चुके आवारा कुत्तों को अब पौष्टिक भोजन के तौर पर बिरयानी खिलाई जा रही है। इस अनोखी पहल को लेकर जहां एक ओर चर्चा तेज है, वहीं दूसरी ओर सियासत भी गरमा गई है। इस मामले पर खुद बीजेपी मेयर जीवर्धन सिंह चौहान सामने आए और पहल की पुष्टि करते हुए कहा कि नसबंदी के बाद कुत्तों की हालत कमजोर हो जाती है, ऐसे में उनकी सेहत…

Read More

नई दिल्ली:– फिलहाल केंद्र सरकार एक बड़ा एयर डिफेंस शील्ड बनाने के लिए मिशन सुदर्शन चक्र पर काम कर रही है। इस बीच भारतीय रक्षा बल दुश्मन के किसी भी ड्रोन हमले को नाकाम करने के लिए एक जॉइंट काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम (CUAS) ग्रिड बनाने की दिशा में काम कर रहे। सेनाओं के सभी CUAS सिस्टम को नेटवर्क से जोड़कर बनाया जा रहा जॉइंट CUAS ग्रिड रक्षा बलों के मौजूदा एयर डिफेंस नेटवर्क इंडियन एयर फोर्स के इंटीग्रेटेड एयर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (IACCS) से अलग होगा। जॉइंट CUAS ग्रिड को जॉइंट एयर डिफेंस सेंटर्स (JADC) के साथ मिलकर…

Read More

नई दिल्ली:– ज़मीन के बदले नौकरी घोटाले से जुड़े CBI मामले में लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर दिल्ली का राऊज एवेन्यु कोर्ट आज फैसला सुनाया। इस केस में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी यादव, दोनों बेटे- तेजस्वी और तेज प्रताप यादव, बेटी- मीसा भारती और हेमा यादव समेत 40 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। जमीन के बदले नौकरी घोटाले से जुड़े CBI के मामले में RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं।…

Read More

नई दिल्ली:– कर्मचारियों के लिए भविष्य निधि (पीएफ) से पैसा निकालने की प्रक्रिया जल्द ही और तेज व आसान होने जा रही है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने 30 करोड़ से अधिक सदस्यों को यूपीआई के जरिए पीएफ की रकम निकालने की सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, अगले दो से तीन महीनों में यह सुविधा भीम ऐप के माध्यम से शुरू की जा सकती है। इसके तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य निर्धारित जरूरतों के लिए अग्रिम निकासी का अनुरोध किया जा सकेगा। दावा सबमिट होने के बाद ईपीएफओ की ओर से बैकएंड सत्यापन किया जाएगा…

Read More

नई दिल्ली:– सुपरस्टार प्रभास ने लंबे इंतजार के बाद तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ (The Raja Saab) से बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की है। मारुति दासारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को संक्रांति के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में प्रभास के साथ निधि अग्रवाल, संजय दत्त, रिद्धि कुमार, मालविका मोहनन समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। रिलीज के साथ ही फिल्म का पहला शो देखने वाले दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने रिव्यू शेयर करने शुरू कर दिए हैं। फिल्म को…

Read More

छत्तीसगढ़ :– प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत 10 जनवरी 2026 को प्रदेशभर में जिलास्तरीय पत्रकारवार्ता आयोजित की जाएगी। जिसके लिए जिलेवार वरिष्ठ नेताओं की नियुक्ति की गई है।कांग्रेस द्वारा जारी आदेश अनुसार, नियुक्त किए गए वरिष्ठ नेता अपने-अपने जिलों में पत्रकारों से संवाद करेंगे और मनरेगा से जुड़े मुद्दों, मजदूरों की समस्याओं और सरकार की नीतियों को जनता के सामने रखेंगे। इस पत्रकारवार्ता के माध्यम से मनरेगा में कथित कटौती, मजदूरी भुगतान में देरी और रोजगार के घटते अवसरों जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Read More

नई दिल्ली:– केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2027 की जनगणना के पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सीधे शब्दों में कहें तो नियम और टाइमलाइन की घोषणा की है। घरों की लिस्टिंग और गिनती की प्रक्रिया इस साल 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच शुरू होगी। इस काम को पूरा करने के लिए हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को 30 दिन दिए जाएंगे। आपको बता दें कि इस बार जनगणना में लोगों के पास खुद गिनती करने का ऑप्शन भी होगा, यानी वे अपनी जानकारी खुद भर सकते हैं। यह सुविधा घर-घर सर्वे शुरू होने से…

Read More

नई दिल्ली:– दिल्ली-NCR में शुक्रवार, 9 जनवरी को मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदल लिया। कड़ाके की ठंड के बीच अचानक बारिश शुरू हो गई। आज सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। साथ ही, यह बारिश प्रदूषण से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है। घने कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों की हालत खराब हो रही थी। इस बीच, अब बारिश ने राजधानी में दस्तक दी है, जिससे तापमान और गिरने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली…

Read More

रायपुर :– पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने से पहले गृह विभाग में मंथन तेज हो गया है। रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर के लिए बिलासपुर के आइजी संजीव शुक्ला के साथ दो और नाम सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। इनमें वरिष्ठ आइपीएस बद्री नारायण मीणा और दीपक कुमार झा शामिल हैं। बद्री नारायण मीणा पूर्व में रायपुर एसएसपी रह चुके हैं और प्रशासनिक अनुभव के साथ सख्त कानून-व्यवस्था नियंत्रण के लिए जाने जाते हैं। वहीं दीपक कुमार झा भी फील्ड पोस्टिंग और अनुशासनात्मक कार्यशैली के लिए पहचाने जाते हैं। इससे पहले आइपीएस अजय यादव, सुंदरराज…

Read More