छत्तीसगढ़ :– 1 मई से शुरू होने जा रहे जनगणना के घर-घर सर्वे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के चलते शिक्षकों ने इस कार्य में अपनी ड्यूटी लगाए जाने पर गंभीर आपत्ति जताई है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि जब शासन स्वयं आम नागरिकों को गर्मी से बचाव की सलाह दे रहा है, तब ऐसे हालात में शिक्षकों को धूप में फील्ड वर्क के लिए भेजना उनके स्वास्थ्य के साथ जोखिम भरा कदम है। भीषण गर्मी बनी चिंता का कारणप्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है और मई के…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़:– मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान से खरीदी गई सीलबंद बोतल के अंदर कॉकरोच मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना ने न सिर्फ शराब की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि निगरानी व्यवस्था की लापरवाही भी उजागर कर दी है। सीलबंद बोतल में दिखा कॉकरोच मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति शादी समारोह के लिए सरकारी दुकान से अंग्रेजी शराब के दो पव्वे खरीदकर ले जा रहा था। इसी दौरान उसने लाल रंग की सील पैक बोतल को गौर से…
मध्यप्रदेश:– मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में आज प्रदेश की दिशा बदलने वाले कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। बैठक के बाद एमएसएमई मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और सिंचाई जैसे बुनियादी क्षेत्रों के लिए 26,800 करोड़ के विकास कार्यों को स्वीकृति दी है। नारी शक्ति और वन्यजीव संरक्षण मध्य प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जिसने ‘नारी शक्ति वंदन’ के आरक्षण मुद्दे को संकल्प के रूप में पारित किया है। वन्यजीव संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए असम से 16 जंगली भैंसे…
छत्तीसगढ़ :–:रायगढ़ जिले में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दूल्हा-दुल्हन ने पारंपरिक सात फेरों के साथ-साथ जलते अंगारों पर चलकर विवाह की रस्में पूरी कीं। यह परंपरा दशकों पुरानी बताई जा रही है, जिसे आज भी आदिवासी समाज पूरी आस्था के साथ निभा रहा है। जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित बिलासपुर गांव में राठिया परिवार के गंधेल गोत्र में यह परंपरा आज भी जीवित है। शादी के बाद जब दुल्हन को घर लाया जाता है, तो सबसे पहले घर के देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके…
नई दिल्ली:– गर्मियों में तेज धूप और ज्यादा पसीने के कारण शरीर से पानी के साथ जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में सिर्फ पानी पीना पर्याप्त नहीं होता है। घर पर बने नेचुरल और पारंपरिक ड्रिंक्स शरीर को अंदर से ठंडक देते हैं। साथ ही डिहाइड्रेशन, थकान व हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। इसलिए ‘जरूरत की खबर‘ में आज हम आपको 7 नेचुरल समर हाइड्रेशन ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जो शरीर को अंदर से कूल रखते हैं।
नई दिल्ली:– हीटवेव से बचने के लिए केवल पानी पीना काफी नहीं है। इसके लिए कुछ देसी ड्रिंक्स को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाकर आप गर्मी में भी खुद को तरोताजा और सुरक्षित रख सकते हैं। स्वस्थ खान-पान ही गर्मियों की बीमारियों से बचने का सबसे सस्ता और प्रभावी रास्ता है बेल का शरबत: बेल को आयुर्वेद में गर्मी का सबसे बड़ा दुश्मन माना गया है। फाइबर और विटामिन सी से भरपूर बेल का शरबत न केवल शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करता है। यह पेट की जलन और हीट स्ट्रोक से बचने का…
मध्य प्रदेश :– विधानसभा के विशेष सत्र में सोमवार को “नारी शक्ति वंदन संकल्प” पर लगभग आठ घंटे तक विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विपक्ष, खासतौर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज नारी सशक्तीकरण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक आवश्यकता बन चुका है। इसके बावजूद कांग्रेस अपनी नकारात्मक राजनीति के कारण देश को पीछे ले जाने का प्रयास कर रही है और धर्म के आधार पर आरक्षण की मांग कर रही है, जिसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को इस सदी…
उत्तर प्रदेश :– युवाओं के लिए रोजगार के मोर्चे पर एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में भर्तियां करने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 936 प्रधान परिचालकों और प्रधान परिचालकों को आधिकारिक तौर पर नियुक्ति-पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती की यह प्रक्रिया यहीं रुकने वाली नहीं है। उन्होंने ऐलान किया कि इस वर्ष यूपी पुलिस में लगभग 1 लाख…
नई दिल्ली:– इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के नजदीक एक दर्दनाक रेल हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। दो ट्रेनों की आमने-सामने हुई टक्कर में कम से कम 14 यात्रियों की जान चली गई, जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई डिब्बे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ पटरी से उतरकर एक-दूसरे पर चढ़ गए। घटना कैसे घटी?जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बेकासी तिमुर स्टेशन के पास हुई, जो जकार्ता से करीब 25 किलोमीटर दूर है। बताया जा रहा है कि एक…
चेकिंग के दौरान कटघोरा-अंबिकापुर रोड स्थित पंजाबी ढाबा, बिलासपुर रोड स्थित गगन होटल एवं काके ढाबा सहित अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कहीं भी अवैध शराब बिक्री अथवा पिलाने जैसी गतिविधि नहीं पाई गई तथा सभी संचालकों को नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। उल्लेखनीय है कि पूर्व में तानाखार क्षेत्र स्थित कंचन ढाबा को नियमों के उल्लंघन के चलते सील किया जा चुका है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की सख्ती स्पष्ट होती है। कोरबा पुलिस द्वारा संपूर्ण कटघोरा उप संभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की निरंतर जांच जारी…