नई दिल्ली:– बरसात का मौसम आते ही बाजारों में भुट्टे की खुशबू हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। ज्यादातर लोग भुट्टा खाने के बाद उसके ऊपर लगे महीन सुनहरे रेशों को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इन्हीं रेशों, जिन्हें कॉर्न सिल्क भी कहा जाता है, का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक घरेलू उपायों में किया जाता रहा है। इनमें कई ऐसे प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं जो शरीर के लिए लाभकारी हो सकते हैं।कॉर्न सिल्क में फ्लेवोनॉइड्स, एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़:– रायगढ़ जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिला परिवहन अधिकारी रायगढ़ ने जिले के सभी मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण विद्यालयों के संचालकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षार्थियों को अत्यधिक यातायात वाले मार्गों एवं शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन चलाने का प्रशिक्षण नहीं दिया जाएगा। निर्देशानुसार रेलवे स्टेशन, सुभाष चौक, घड़ी चौक, अटल चौक एवं हेमू कॉलोनी चौक सहित अन्य व्यस्त स्थानों पर प्रशिक्षण देने पर रोक लगाई गई है, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा…
छत्तीसगढ़ :– सरकारी विभागों के बिजली बिलों के बकाया को कम करने के उद्देश्य से आज से नई प्री-पेड बिजली व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत विकासखंड स्तर और उससे ऊपर के सभी सरकारी बिजली कनेक्शनों पर स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाए जाएंगे। फिलहाल यह व्यवस्था केवल सरकारी कनेक्शनों पर लागू होगी। नोडल अधिकारियों की नियुक्ति शुरूबिजली कंपनी ने इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विभागवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये अधिकारी स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने, समन्वय और निगरानी की जिम्मेदारी संभालेंगे, ताकि योजना का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से…
नई दिल्ली:– सड़कों पर घूमते मवेशी अब केवल ट्रैफिक जाम का कारण नहीं बल्कि जानलेवा साबित हो रहे हैं। आए दिन होने वाले इन हादसों पर लगाम लगाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि आवारा पशुओं के कारण कोई दुर्घटना होती है तो उसके लिए केंद्र और राज्य सरकार से मुआवजा मिलना अनिवार्य है। सुप्रीम कोर्ट का सख्त फैसलामुआवजा अब हक है, व्यवस्था नहीं अक्सर देखा जाता है कि आवारा सांड या गाय की टक्कर से लोग अपनी जान गंवा…
नई दिल्ली:– हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग देवी-देवताओं की पूजा- अर्चना करने के बाद अपने ही स्थान पर या संबंधित मंदिर की पूरी परिक्रमा करते है। लेकिन, आपने देखा होगा कि, शिवलिंग की पूजा करने के बाद शिवभक्त शिवलिंग की आधी परिक्रमा करते है। जानिए क्यों की जाती है शिवलिंग की आधी परिक्रमा और क्यों नहीं लांघी जाती जलाधारी- शिवलिंग की परिक्रमा आधी क्यों की जाती है?धर्म शास्त्रों के मुताबिक, शिवलिंग को शिव और शक्ति दोनों की सम्मिलित ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। बताया जाता है कि, शिवलिंग पर जल चढ़ाने से जल पवित्र हो जाता है।…
रायपुर:–राज्य सरकार ने अमानक दुग्ध उत्पादों पर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा फैसला लिया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ की पूरी सीमा में ऐसे “डेयरी एनालॉग” या गैर-दुग्ध उत्पादों के निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण और विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है, जो असली दूध उत्पाद होने का भ्रम पैदा करते हैं। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 30 एवं 18 के तहत यह कार्रवाई की गई है। आदेश में विशेष रूप से पनीर, क्रीम, मक्खन जैसे अमानकीकृत उत्पादों पर रोक लगायी गई है, जिनमें दूध…
नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपों में घिरी छात्रा रुचिका सिंह का एक माफीनामे वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रुचिका हाथ जोड़कर पूरे देश से माफी मांगते हुए कहती नजर आ रही है कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई और उसे अपने किए पर शर्मिंदगी है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यह मामला 23 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन से जुड़ा है। आरोप…
नई दिल्ली:– आज यानी 1 अगस्त 2026 से देशभर में कई बड़े नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब, यात्रा, बैंकिंग, टैक्स और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। महीने की शुरुआत के साथ ही सरकार और विभिन्न संस्थाओं ने कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू किए हैं। एक ओर जहां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती कर कारोबारियों को राहत दी गई है, वहीं रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। इसके अलावा आयकर रिटर्न (ITR) भरने की समय-सीमा खत्म होने के बाद लेट फीस लागू हो गई है, आधार आधारित…
नई दिल्ली:– आज यानी 1 अगस्त 2026 से देशभर में कई बड़े नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब, यात्रा, बैंकिंग, टैक्स और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। महीने की शुरुआत के साथ ही सरकार और विभिन्न संस्थाओं ने कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू किए हैं। एक ओर जहां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती कर कारोबारियों को राहत दी गई है, वहीं रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। इसके अलावा आयकर रिटर्न (ITR) भरने की समय-सीमा खत्म होने के बाद लेट फीस लागू हो गई है, आधार आधारित…
उत्तर प्रदेश :– वाहन मालिकों के लिए 1 अगस्त से बड़ा बदलाव होने वाला है। जिसमें राज्य सरकार और परिवहन विभाग अब पारंपरिक कागजी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) की जगह ATM कार्ड जैसी Smart RC जारी करने वाला है। नई RC हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक चिप और QR Code से लैस होगी जिससे वाहन की पूरी जानकारी कुछ ही सेकेंड में सामने आ जाएगी। सरकार का मानना है कि इस कदम से फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और ट्रैफिक चेकिंग पहले से ज्यादा तेज व पारदर्शी बनेगी। बता दें कि परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर विभाग ने नई व्यवस्था लागू करने…