नई दिल्ली:- नौतपा के दौरान गर्मी अपनी चरम पर होती है। इन दिनों में गर्मी का कहर काफी ज्यादा होता है। इन 9 दिन गर्मी लोगों का हाल बेहाल कर देती है। सूर्य जब भी रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तब गर्मी अधिक हो जाती है। आइए जानते हैं नौतपा कब से शुरु हो रहा है। साथ ही जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें। गर्मी के मौसम में तापमान लगातार बढ़ते जा रहा है। सूर्य की तपिश लोगों को जला रही है। लेकिन, अभी गर्मी और कहर बरपाने वाली है। दरअसल, नौतपा का आरंभ होने पर गर्मी…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवा धाम कुरियारी में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल हुए। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ आश्रम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने पद्म विभूषण से सम्मानित जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन भूमि सदैव भगवान श्रीराम के चरणों से धन्य रही है। उन्होंने वनवास काल में भगवान श्रीराम के आगमन और माता शबरी की अद्भुत भक्ति…
मिली जानकारी के अनुसार, केवल सिंह आयाम, पिता बलिराम, निवासी ग्राम गुरुद्वारी पारा पटेल पारा सेमरा, थाना पसान, जिला कोरबा, जंगल के बीच स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया था। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थिति की गंभीरता को समझते हुऐ पुलिस ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय दिया। पुलिस टीम ने युवक से लगातार बातचीत कर उसे समझाया और भरोसा दिलाया। काफी देर की मशक्कत के बाद युवक पुलिस की बातों में आ गया और सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतर गया। इस दौरान बड़ी दुर्घटना टल गई, क्योंकि…
मध्य प्रदेश:- कान्हा टाइगर रिजर्व में आज एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुपखार रेंज में असम के काजीरंगा से लाए गए 4 जंगली भैंसों का सॉफ्ट रिलीज करेंगे. आज मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व के लिए एक बेहद खास दिन है. लगभग 45 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद यहां एक बार फिर जंगली भैंसों की दहाड़ सुनाई देगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एक विशेष दौरे पर बालाघाट जा रहे हैं, जिसके दौरान वे असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से लाए गए चार जंगली भैंसों को औपचारिक रूप से पार्क की…
मध्य प्रदेश:- सीएम मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा नारी शक्ति का सम्मान किया है, जबकि कांग्रेस ने दशकों तक उनके अधिकारों को दबाया है. आगे क्या कुछ कहा है आपको बताते हैं. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 27 अप्रैल को विधानसभा के विशेष सत्र में कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस ने नारी शक्ति को लेकर हमेशा नकारात्मक रवैया अपनाया है. कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की महिला…
छत्तीसगढ़ :- भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में ईडी ने रायपुर, धमतरी समेत कई जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के रिश्तेदारों और जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले को लेकर ईडी ने आज बड़ी कार्रवाई की है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह तड़के रायपुर, धमतरी समेत कई इलाकों में एक साथ छापेमार कार्रवाई की. ईडी ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर के चचेरा भाई भूपेंद्र चंद्राकर के घर भी दबिश है. बीजेपी से जुड़े नेता के घर दबिश से सनसनी फैल गई है. राजधानी रायपुर…
कोरबा :– जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभिमान तहत थाना बालको में मैत्री हेल्पलाइन विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कोरबा श्रीमती प्रतिभा मरकाम के द्वारा किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को मैत्री हेल्पलाइन की जानकारी…
मध्यप्रदेश:– प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन में तेज धूप जहां जमीन को भट्टी की तरह तपा रही है, वहीं रात में भी गर्म हवाएं बेचैन कर रही हैं। शहर में गर्मी ने अब अपने तेवर तेज कर दिए हैं।सूरज की तीखी तपिश के कारण तापमान (MP Weather Update) में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिनभर चली गर्म हवाओं ने लोगों को लू जैसा अहसास कराया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।
नई दिल्ली:– भारतीय सिनेमा से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का सोमवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। उम्र संबंधी समस्याओं के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। अभिनेता अवतार गिल ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि भरत कपूर पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उनका अंतिम संस्कार संपन्न हो चुका है। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। भरत कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1972 में की थी और करीब चार दशकों तक फिल्मों व टीवी जगत में सक्रिय रहे। उन्होंने ज्यादातर सहायक और…
रायपुर :–:सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में प्राक्कलन समिति की एक महत्वपूर्ण अध्ययन यात्रा में शामिल हुए। “एमएसएमई और भारी उद्योग क्षेत्र के संवर्धन में बैंकों की भूमिका” विषय पर आयोजित इस अनौपचारिक चर्चा में वित्त मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, एसबीआई, जम्मू एवं कश्मीर बैंक और स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश के आर्थिक विकास, बैंकिंग सेवाओं की सुस्ती और युवाओं के रोजगार को लेकर केंद्र व राज्य प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष अपनी बात मजबूती से रखी। बैठक के दौरान सांसद बृजमोहन ने धारा 370 हटने के…