Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी स्ट्राइक, भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में पूर्व मंत्री के भाई समेत इन करीबियों के ठिकानों पर छापामारी;मची खलबली…
    छत्तीसगढ

    छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी स्ट्राइक, भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में पूर्व मंत्री के भाई समेत इन करीबियों के ठिकानों पर छापामारी;मची खलबली…

    By Tv36 HindustanApril 28, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :- भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में ईडी ने रायपुर, धमतरी समेत कई जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के रिश्तेदारों और जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई.

    छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले को लेकर ईडी ने आज बड़ी कार्रवाई की है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह तड़के रायपुर, धमतरी समेत कई इलाकों में एक साथ छापेमार कार्रवाई की. ईडी ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर के चचेरा भाई भूपेंद्र चंद्राकर के घर भी दबिश है. बीजेपी से जुड़े नेता के घर दबिश से सनसनी फैल गई है.

    राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की टीम ने दबिश दी है. वहीं धमतरी जिले के कुरूद में रौशन चंद्राकर के घर भी ईडी की टीम जांच कर रही है. कुरूद में ही पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर के घर पर भी कार्रवाई जारी है. सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य हाथ लगे हैं, जिनकी जांच की जा रही है. ED की टीम सुबह करीब 6 बजे से लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है.

    क्या है पूरा मामला ?
    ईडी की जांच में सामने आया है कि रायपुर-विशाखापत्तनम नेशनल हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान एक बड़ी साजिश रची गई थी. इसमें जमीन दलालों, निजी व्यक्तियों और कुछ सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत बताई जा रही है. आरोप है कि मुआवजे की रकम बढ़ाने के लिए जमीन से जुड़े दस्तावेजों में हेरफेर किया गया. इस साजिश के जरिए सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया. ईडी ने यह जांच ACB/EOW में दर्ज एफआईआर के बाद शुरू की थी. इस केस में पहले ही विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. इसमें हरमीत सिंह खनुजा और 10 लोगों के नाम सामने आए थे. ED ने इसी आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई.

    23.35 करोड़ की संपत्ति अटैच
    भारत माला प्रोजेक्ट घोटाला में ईडी ने पिछले माह ही बड़ी कार्रवाई की थी. घोटाले में शामिल जमीन दलाल हरमीत सिंह खनूजा, खेमराज कोशले, पुनूराम देशलहरे और कुंदन बघेल की 23.35 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया था. ईडी की शुरुआत जांच में खुलासा हुआ है कि इस पूरे घोटाले में करीब 27.05 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है. जांच में अब तक 23.35 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का पता लगाया गया है. यह कार्रवाई PMLA 2002 की धारा 5 के तहत की गई है. फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और पूरे मामले पर सभी की नजर बनी हुई है.

    Post Views: 190

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित नागरिकों को उपयोग,महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने किया गया जागरूक
    Next Article कांग्रेस ने महिलाओं की पीठ में खंजर घोंपा, विधानसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बोले सीएम; कहा- गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं ये लोग…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लिया इन महान संतों का आशीर्वाद…

    April 28, 2026

    हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक की पसान पुलिस ने बचाई जान, टली बड़ी घटना

    April 28, 2026

    यहां पर 45 साल बाद जंगली भैंसों की होगी वापसी; काजीरंगा से पहुंचे इस राष्ट्रीय उद्यान में, सीएम आज करेंगे रिलीज…

    April 28, 2026

    कांग्रेस ने महिलाओं की पीठ में खंजर घोंपा, विधानसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बोले सीएम; कहा- गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं ये लोग…

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लिया इन महान संतों का आशीर्वाद…
    • हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक की पसान पुलिस ने बचाई जान, टली बड़ी घटना
    • यहां पर 45 साल बाद जंगली भैंसों की होगी वापसी; काजीरंगा से पहुंचे इस राष्ट्रीय उद्यान में, सीएम आज करेंगे रिलीज…
    • कांग्रेस ने महिलाओं की पीठ में खंजर घोंपा, विधानसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बोले सीएम; कहा- गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं ये लोग…
    • छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी स्ट्राइक, भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में पूर्व मंत्री के भाई समेत इन करीबियों के ठिकानों पर छापामारी;मची खलबली…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?