नई दिल्ली:– सुपरस्टार प्रभास ने लंबे इंतजार के बाद तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ (The Raja Saab) से बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की है। मारुति दासारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को संक्रांति के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में प्रभास के साथ निधि अग्रवाल, संजय दत्त, रिद्धि कुमार, मालविका मोहनन समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। रिलीज के साथ ही फिल्म का पहला शो देखने वाले दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने रिव्यू शेयर करने शुरू कर दिए हैं। फिल्म को…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़ :– प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत 10 जनवरी 2026 को प्रदेशभर में जिलास्तरीय पत्रकारवार्ता आयोजित की जाएगी। जिसके लिए जिलेवार वरिष्ठ नेताओं की नियुक्ति की गई है।कांग्रेस द्वारा जारी आदेश अनुसार, नियुक्त किए गए वरिष्ठ नेता अपने-अपने जिलों में पत्रकारों से संवाद करेंगे और मनरेगा से जुड़े मुद्दों, मजदूरों की समस्याओं और सरकार की नीतियों को जनता के सामने रखेंगे। इस पत्रकारवार्ता के माध्यम से मनरेगा में कथित कटौती, मजदूरी भुगतान में देरी और रोजगार के घटते अवसरों जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
नई दिल्ली:– केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2027 की जनगणना के पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सीधे शब्दों में कहें तो नियम और टाइमलाइन की घोषणा की है। घरों की लिस्टिंग और गिनती की प्रक्रिया इस साल 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच शुरू होगी। इस काम को पूरा करने के लिए हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को 30 दिन दिए जाएंगे। आपको बता दें कि इस बार जनगणना में लोगों के पास खुद गिनती करने का ऑप्शन भी होगा, यानी वे अपनी जानकारी खुद भर सकते हैं। यह सुविधा घर-घर सर्वे शुरू होने से…
नई दिल्ली:– दिल्ली-NCR में शुक्रवार, 9 जनवरी को मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदल लिया। कड़ाके की ठंड के बीच अचानक बारिश शुरू हो गई। आज सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। साथ ही, यह बारिश प्रदूषण से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है। घने कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों की हालत खराब हो रही थी। इस बीच, अब बारिश ने राजधानी में दस्तक दी है, जिससे तापमान और गिरने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली…
रायपुर :– पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने से पहले गृह विभाग में मंथन तेज हो गया है। रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर के लिए बिलासपुर के आइजी संजीव शुक्ला के साथ दो और नाम सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। इनमें वरिष्ठ आइपीएस बद्री नारायण मीणा और दीपक कुमार झा शामिल हैं। बद्री नारायण मीणा पूर्व में रायपुर एसएसपी रह चुके हैं और प्रशासनिक अनुभव के साथ सख्त कानून-व्यवस्था नियंत्रण के लिए जाने जाते हैं। वहीं दीपक कुमार झा भी फील्ड पोस्टिंग और अनुशासनात्मक कार्यशैली के लिए पहचाने जाते हैं। इससे पहले आइपीएस अजय यादव, सुंदरराज…
नई दिल्ली:– पाकिस्तान ने कहा है कि सिंधु नदी जल समझौते (IWT) के तहत उसे मिली पश्चिमी नदियों पर भारत किसी तरह की गतिविधि या नियमों का उल्लंघन करती है तो वह उसे नई दिल्ली के साथ राजनीतिक एवं कूटनीतिक स्तर पर उठाएगा। गुरुवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने यह भी कहा कि सिंधु नदी जल समझौते एक बाध्यकारी व्यवस्था बना हुआ है। इस संधि को रोकने का कोई प्रावधान नहीं है। हालांकि, इस पर अब तक भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें, बीते साल…
नई दिल्ली:– आज 9 जनवरी 2026 का दिन ग्रह स्थिति और राशिचक्र के अनुसार कई राशियों के लिए शुभ परिणाम और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है। इसका असर आपके जीवन के अलग-अलग क्षेत्र, करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य पर अलग-अलग रूप से दिख सकता है: मेष राशिआज आपकी निर्णय क्षमता और मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्य को लेकर उत्साह बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के कार्य की सराहना होगी। काम के सिलसिले में बाहर जाने का योग बन सकता है। आय के स्रोत मजबूत होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और सदस्यों के साथ समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न…
कोरबा :–छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक जनवरी 2026 से समस्त शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आधार आधारित ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य किए जाने के बाद जिले के सभी कार्यालयों में उल्लेखनीय सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। कलेक्ट्रेट कोरबा में स्वयं कलेक्टर कुणाल दुदावत प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से पूर्व ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर कार्यालय पहुंच रहे हैं। कलेक्टर के समयपालन का प्रत्यक्ष प्रभाव अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी दिखाई दे रहा अब अधिकांश कर्मचारी समय से पूर्व कार्यालय पहुंचने लगे हैं।ऑनलाइन उपस्थिति सिस्टम के लागू होने के बाद विभागीय कार्यों में निर्धारित समय पर गति आने लगी है। अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यालय आने…
नई दिल्ली:– केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2027 की जनगणना के पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सीधे शब्दों में कहें तो नियम और टाइमलाइन की घोषणा की है। घरों की लिस्टिंग और गिनती की प्रक्रिया इस साल 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच शुरू होगी। इस काम को पूरा करने के लिए हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को 30 दिन दिए जाएंगे। आपको बता दें कि इस बार जनगणना में लोगों के पास खुद गिनती करने का ऑप्शन भी होगा, यानी वे अपनी जानकारी खुद भर सकते हैं। यह सुविधा घर-घर सर्वे शुरू होने से…
मध्यप्रदेश :– क्लीन सिटी इंदौर में दूषित पानी से हुई 18 मौतों ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस शहर को स्वच्छता में आठ बार नंबर वन का खिताब मिला, वहां आज लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं और अपनी जान गंवा रहे हैं। खेड़ा ने तंज कसते हुए कहा कि इंदौर में मौतें हो रही हैं और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री मोहन यादव मस्ती में गाने गा रहे हैं। पवन खेड़ा ने केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी…